Abu Dhabi’s First Hindu Temple
Abu Dhabi’s First Hindu Temple : भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का दौरा किया. एस जयशंकर ने मंदिर को शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का प्रतीक करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने मंदिर निर्माण के प्रयासों को लेकर वहां रहने वाले भारतीयों की सरहाना भी की.
मंदिर देखने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर निर्माणाधीन अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर जाने का सौभाग्य मिला है. मंदिर के तेज काम को देखकर बेहद प्रसन्नता हुई. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि मंदिर के कंस्ट्रक्शन साइट पर बीएपीएस संस्था की टीम, श्रद्धालुओं और वहां पर काम कर रहे कारीगरों से मुलाकात भी हुई.
वहीं अबू धाबी पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात सरकार में मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान के साथ भी बैठक की और भारतीय समुदाय के लिए योग, क्रिकेट और अन्य कल्चरल एक्टिविटीज के लिए उनके समर्थन की तारीफ की.
संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के मंदिर पहुंचने पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी. दूतावास की तरफ से कहा गया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अबू धाबी में मंदिर पहुंचे और मंदिर निर्माण में सहयोग करते हुए एक ईंट भी रखी.
वहीं इससे पहले यूएई में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर की यात्रा की शुभ शुरुआत हुई. विदेश मंत्री ने अबू धाबी मंदिर के स्थल का दौरा किया. साथ ही शांति, सहिष्णुता व सद्भाव के प्रतीक इस प्रतिष्ठित मंदिर के निर्माण में सभी भारतीयों के प्रयासों की सराहना की.
बता दें कि यह मंदिर 55 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा. इसे भारतीय कारीगरों द्वारा तराशा जाएगा . यह मध्य पूर्व में पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर होगा. संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान, जयशंकर ने अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद के साथ वार्ता करके दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More