Travel News

Anushka Sharma and Virat Kohli visit Vrindavan ashram : वृंदावन के जिस आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, जानें उसके बारे में सबकुछ

Anushka Sharma and Virat Kohli visit Vrindavan ashram : स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, अपनी बेटी वामिका के साथ हाल ही में वृंदावन, मथुरा (Anushka Sharma and Virat Kohli visit Vrindavan ashram) में बाबा नीम करोली आश्रम गए. 

बाबा नीम करोली आश्रम क्यों गए विराट और अनुष्का? ।। Why did Virat and Anushka go to Baba Neem Karoli Ashram?

विराट और अनुष्का बाबा की समाधि के 'दर्शन' के लिए आश्रम गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे और एक झोपड़ी के अंदर मेडिटेशन में वक्त बिताया.

कौन हैं बाबा नीम करोली? ।। Who is Baba Neem Karoli?

बाबा नीम करोली एक हिंदू गुरु हैं जिन्हें नीब करोरी बाबा के नाम से भी जाना जाता है. उनके फॉलोअर्स उन्हें महाराज जी कहते हैं. बाबा नीम करोली हिंदू देवता हनुमान के कट्टर भक्त थे. बाबा नीम करोली भक्ति योग का अभ्यास करते थे और दूसरों की सेवा को भगवान की बिना शर्त भक्ति का सबसे अच्छा रूप मानते थे.

बाबा नीम करोली 1960 और 70 के दशक में आध्यात्मिक शांति और ज्ञान की तलाश में भारत आए कई अमेरिकियों के बीच फेमस थे.

बाबा नीम करोली ने 11 सितंबर, 1973 को वृंदावन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. 2015 में, फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Facebook Founder Mark Zuckerberg) ने कैंची में बाबा नीम करोली के आश्रम का दौरा किया, तब उनकी कंपनी कठिन समय का सामना कर रही थी, जुकरबर्ग दो दिनों तक आश्रम में रहे थे.

एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स (Apple Founder Steve Jobs) भी बाबा नीम करोली से प्रेरित थे और नीम करोली बाबा से मिलने के लिए आश्रम गए थे लेकिन जॉब्स उनसे नहीं मिल पाए क्योंकि बाबा नीम करोली की तब तक मृत्यु हो चुकी थी. कहा जाता है कि हॉलीवुड स्टार जूलिया रॉबर्ट्स भी नीम करोली बाबा से प्रभावित हैं.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

12 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

5 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago