Anushka Sharma and Virat Kohli visit Vrindavan ashram
Anushka Sharma and Virat Kohli visit Vrindavan ashram : स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, अपनी बेटी वामिका के साथ हाल ही में वृंदावन, मथुरा (Anushka Sharma and Virat Kohli visit Vrindavan ashram) में बाबा नीम करोली आश्रम गए.
विराट और अनुष्का बाबा की समाधि के 'दर्शन' के लिए आश्रम गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे और एक झोपड़ी के अंदर मेडिटेशन में वक्त बिताया. बाबा नीम करोली एक हिंदू गुरु हैं जिन्हें नीब करोरी बाबा के नाम से भी जाना जाता है. उनके फॉलोअर्स उन्हें महाराज जी कहते हैं. बाबा नीम करोली हिंदू देवता हनुमान के कट्टर भक्त थे. बाबा नीम करोली भक्ति योग का अभ्यास करते थे और दूसरों की सेवा को भगवान की बिना शर्त भक्ति का सबसे अच्छा रूप मानते थे.
बाबा नीम करोली 1960 और 70 के दशक में आध्यात्मिक शांति और ज्ञान की तलाश में भारत आए कई अमेरिकियों के बीच फेमस थे.
बाबा नीम करोली ने 11 सितंबर, 1973 को वृंदावन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. 2015 में, फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Facebook Founder Mark Zuckerberg) ने कैंची में बाबा नीम करोली के आश्रम का दौरा किया, तब उनकी कंपनी कठिन समय का सामना कर रही थी, जुकरबर्ग दो दिनों तक आश्रम में रहे थे.
एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स (Apple Founder Steve Jobs) भी बाबा नीम करोली से प्रेरित थे और नीम करोली बाबा से मिलने के लिए आश्रम गए थे लेकिन जॉब्स उनसे नहीं मिल पाए क्योंकि बाबा नीम करोली की तब तक मृत्यु हो चुकी थी. कहा जाता है कि हॉलीवुड स्टार जूलिया रॉबर्ट्स भी नीम करोली बाबा से प्रभावित हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More