Travel News

Bra Strap Syndrome : पुराने दर्द के पीछे हो सकता है ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम, इससे ऐसे पाएं छुटकारा

Bra Strap Syndrome :  हम सब जानती हैं कि गलत शेप और साइज की ब्रा पहनने से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.  जैसे कंधे और सिर में दर्द. लेकिन, मान लीजिए कि आपने अपनी ब्रा के साइज का पूरा ध्यान में रखते हुए एक ऐसी ब्रा पहने, जो आपकी ब्रेस्ट को पूरी तरह से कवर और सपोर्ट दें. इसके बावजूद हैवी ब्रेस्ट होने के नाते आपको शोल्डर्स और स्पाइन में दर्द की समस्या जारी है, तो हो सकता है आप भी ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम की समस्या हो सकती है.चलिए जानें क्या है ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम  साथ ही इसके लक्षण और बचाव के उपाय भी.ऐसे में आइए जानते हैं कि ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम का इससे क्या संबंध है और यह क्या है.

ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम क्या है || What is bra strap syndrome?

ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम को कॉस्टोक्लेविकुलर सिंड्रोम भी कहा जाता है. यह एक ऐसी स्थिति है जो वक्षीय आउटलेट, नसों, रक्त वाहिकाओं या दोनों की सूजन की विशेषता है. वक्ष आउटलेट कॉलरबोन (हंसली) और पहली पसली के बीच का स्थान है.ब्रा के कारण ऐसा आमतौर पर तब होता है जब ब्रा की पट्टियाँ बहुत पतली होती हैं और आपके कंधों पर दबाव डालती हैं। इससे गर्दन, कंधे, पीठ के ऊपरी हिस्से और बांहों में दर्द होता है। मोटापे, भारी स्तनों वाली, मध्यम आयु वर्ग या अधिक उम्र की महिलाओं में जोखिम अधिक होता है।

ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम के संभावित कारण क्या हैं || What are the possible causes of bra strap syndrome

यदि आपकी ब्रा की पट्टियां पतली या तंग हैं और आपके स्तन भारी हैं, तो पट्टियां आपके कंधों के आसपास के नरम ऊतकों को काट सकती हैं और आपके कॉलरबोन पर सीधा दबाव डाल सकती हैं. गलत ब्रा, टाइट, छोटी ब्रा और पतली स्ट्रैप वाली एक्स्ट्रा टाइट ब्रा न सिर्फ आकार बिगाड़ सकती हैं बल्कि कई शारीरिक समस्याओं का कारण भी बन सकती हैं.

Visiting Places In Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के ये हैं फेमस टूरिस्ट प्लेस

भारी स्तनों वाली महिलाओं को ज्यादा होता है इसका जोखिम || Women with heavy breasts are more at risk

एनसीबीआई के एक अध्ययन में यह सामने आया कि हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं में कॉस्टोक्लेविकुलर पैसेज का कम्प्रेशन तब होता है, जब वे बहुत नैरो स्ट्रैप वाली ब्रा पहनती हैं. ऐसी ब्रा जो आपके कंधों पर शार्प कट के साथ होती है, वह भी इस समस्या का कारण बन सकती है. क्योंकि ये आपके स्तनों और कंधों पर बहुत टाइट होती है.

क्या हैं ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम के नुकसान || What are the disadvantages of bra strap syndrome

इस दिक्कत का सामना करने वाली महिलाओं को गर्दन और कंधों में तेज दर्द का अनुभव हो सकता है.इससे प्रभावित क्षेत्र में अकड़न या थकान भी हो सकती है.  यह दर्द ज़्यादा स्ट्रेस से बढ़ सकता है और साथ ही इस आराम से नियंत्रित भी किया जा सकता है.

ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम के दर्द से कैसे छुटकारा पाएं  || How to get rid of the pain of bra strap syndrome

यदि आप ऐसे किसी पुराने दर्द का अनुभव कर रहे हैं, तो उचित उपचार के लिए डॉक्टर से परामर्श लें. मरीजों को स्ट्रैपलेस ब्रा या चौड़ी पट्टियों वाली ब्रा पहनने की सलाह दी जाती है.शोल्डर पैड भी इसमें मदद कर सकते हैं. इसके अलावा ब्रा खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि उसकी पट्टियाँ ज्यादा टाइट न हों.

Tourist Attractions in Madhepura : मधेपुरा में घूमने की ये जगहें हैं Perfect

 

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

2 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

3 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago