Travel News

Corona outbreak 2023 : New year पर इन जगहों पर घूमने का बना रहे हैं Plan, तो पहले पढ़ लें कोरोना गाइडलाइंस

Corona outbreak 2023 : चीन में कोरोना के BF.7 वेरियंट ने हाहाकार मचा रखा है. यहां इस वैरिएंट से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं. चीन में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में भी लोग काफी चिंतित हैं. हालांकि जानकारों का कहना है कि चीन में तेजी से फैल रहे इस वैरिएंट की वजह से भारत में कोरोना की नई लहर नहीं आएगी.

जानकारों ने कहा कि इस वैरिएंट से भारतीय आबादी को ज्यादा खतरा नहीं होगा. उनका मानना ​​है कि खराब से खराब स्थिति में इस वैरिएंट की वजह से एक-दो दिन लोगों को सांस की छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कोरोना ने लगातार तीसरे साल ऐसे वक्त पर दस्तक दी है, जब लोग न्यू ईयर का जश्न मना रहे हैं या तैयारियों में जुटे हैं.

केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. कई राज्य सरकारों ने नए साल 2023 के जश्न को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत अन्य राज्यों में सरकार ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी है.

1. दिल्ली में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार कोरोना के हालात को लेकर काफी एक्शन में है. बीते सोमवार को भी कोरोना की स्थिति को लेकर दिल्ली सरकार ने समीक्षा बैठक की थी. नए वेरिएंट बीएफ.7 का कोई मामला नहीं आया है. दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है. लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. मास्क और उचित दूरी सबसे ज्यादा जरूरी है.

Covid Guidelines for UAE Passengers: UAE से आने वाले पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन

2. गोवा सरकार ने नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की कोविड संबंधी पाबंदियां लागू नहीं करने का फैसला किया है. गोवा में भी पार्टी मनाने की इजाजत मिल गई है.

3. कर्नाटक सरकार ने नए साल को लेकर एडवाइजरी जारी की है. राज्य में रेस्टोरेंट, पब, थिएटर हॉल, स्कूल और कॉलेज जैसी बंद जगहों के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. सभी लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है.  नए साल का जश्न रात 1 बजे तक मनाने की इजाजत होगी.

4. उत्तराखंड में पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है. पर्यटकों के स्वागत के लिए होटल व्यवसायियों ने भी तैयारियां की हैं क्योंकि नए साल पर लोग हिल स्टेशनों पर जाते हैं.

World Most Powerful Passports in 2022 : दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इस देश का है, भारत इस स्थान पर पहुंचा

5. हिमाचल प्रदेश सरकार ने एहतियात के तौर पर कोरोना प्रतिबंध लगाए हैं. लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए कहा है.

 

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

12 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago