Corona outbreak 2023 केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइंस जारी कर दी हैं...
Corona outbreak 2023 : चीन में कोरोना के BF.7 वेरियंट ने हाहाकार मचा रखा है. यहां इस वैरिएंट से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं. चीन में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में भी लोग काफी चिंतित हैं. हालांकि जानकारों का कहना है कि चीन में तेजी से फैल रहे इस वैरिएंट की वजह से भारत में कोरोना की नई लहर नहीं आएगी.
जानकारों ने कहा कि इस वैरिएंट से भारतीय आबादी को ज्यादा खतरा नहीं होगा. उनका मानना है कि खराब से खराब स्थिति में इस वैरिएंट की वजह से एक-दो दिन लोगों को सांस की छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कोरोना ने लगातार तीसरे साल ऐसे वक्त पर दस्तक दी है, जब लोग न्यू ईयर का जश्न मना रहे हैं या तैयारियों में जुटे हैं.
केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. कई राज्य सरकारों ने नए साल 2023 के जश्न को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत अन्य राज्यों में सरकार ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी है.
1. दिल्ली में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार कोरोना के हालात को लेकर काफी एक्शन में है. बीते सोमवार को भी कोरोना की स्थिति को लेकर दिल्ली सरकार ने समीक्षा बैठक की थी. नए वेरिएंट बीएफ.7 का कोई मामला नहीं आया है. दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है. लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. मास्क और उचित दूरी सबसे ज्यादा जरूरी है.
2. गोवा सरकार ने नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की कोविड संबंधी पाबंदियां लागू नहीं करने का फैसला किया है. गोवा में भी पार्टी मनाने की इजाजत मिल गई है.
3. कर्नाटक सरकार ने नए साल को लेकर एडवाइजरी जारी की है. राज्य में रेस्टोरेंट, पब, थिएटर हॉल, स्कूल और कॉलेज जैसी बंद जगहों के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. सभी लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है. नए साल का जश्न रात 1 बजे तक मनाने की इजाजत होगी.
4. उत्तराखंड में पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है. पर्यटकों के स्वागत के लिए होटल व्यवसायियों ने भी तैयारियां की हैं क्योंकि नए साल पर लोग हिल स्टेशनों पर जाते हैं.
5. हिमाचल प्रदेश सरकार ने एहतियात के तौर पर कोरोना प्रतिबंध लगाए हैं. लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए कहा है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More