Travel News

Dhanteras : धनतेरस के दिन घर के इन जगहों की करें सफाई, नहीं होगी कभी धन की कमी

Dhanteras-दिवाली से पहले सभी लोग अपने घरों की सफाई करना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं धनतेरस  के दिन घर में कुछ खास जगहों की सफाई करने का भी बड़ा महत्व होता है. ऐसा करने से आपकी आमदनी, आपकी धन-दौलत और किस्मत भगवान धनवन्‍तरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि पाकर चमक उठेगी. इस बार धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा.

वास्तु के अनुसार घर का ईशान कोण सबसे महत्वपूर्ण होता है. इसे देवताओं का स्थान कहते हैं. इसलिए हर घर में आमतौर पर मंदिर इसी कोण में बना होता है. घर का ईशान कोण उत्तर-पूर्व कोण को कहते हैं.

Dhanteras: धनतेरस के दिन इस समय न करें खरीदारी, अशुभ होने का रहता है डर

Dhanteras के दिन इस कोण की सफाई जरूर करनी चाहिए. घर का यह क्षेत्र यदि गंदा है या इस जगह पर ऐसी चीजें रखी हैं, जिनका आप कभी इस्तेमाल ही नहीं करते, तो ऐसे घर में मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती. इसलिए अपने घर के ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए.

पूर्व की ओर: धनतेरस के दिन सवेरे ही उठकर घर के पूर्व के स्थानों को साफ अवश्य करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.

उत्तर दिशा: घर के उत्तर दिशा का साफ होना भी महत्वपूर्ण है. कहते हैं इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं.

ब्रह्म स्थान: सबसे महत्वपूर्ण घर के बीचो-बीच यानी ब्रह्म स्थान है. यहां से जरूरत में न आने वाला सामान हटाकर अच्छी तरह से साफ करें.

 

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

11 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago