haridwar money picker found a silver crown in ganga while searching for money
haridwar-हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंगनहर को 15 अक्टूबर की रात 12:00 बजे, दशहरा के 10 दिन पहले बंद कर दिया गया है. अब दीपावली की रात 14 नवम्बर को गंग नहर में जल छोड़ा जाएगा. नहर के बंद होने के बाद बड़ी मात्रा में गंदगी दिखाई देने लगी है. इसके साथ ही बंदी के दौरान गंगा में रुपये, पैसे बीनने वालों की बाढ़ सी आ गई है. सुबह-सवेरे एक पैसे बीनने वाले व्यक्ति के हाथ चांदी का मुकुट लग गया है. उसका कहना है कि गंगा मैया ने उसकी दीपावली मना दी है.
मां गंगा पापनाशिनी और मोक्षदायिनी हैं. हरिद्वार में गंगा जी सबका कल्याण करती हैं. गंगा जब यहां बहती हैं तो श्रद्धालु डुबकी लगाकर अपने पापों को नष्ट करते हैं और उनका कल्याण होता है. गंगा बंद होने के बाद भी गरीबों की दीपावली मनवा रही हैं. आज गंग नहर के बंद होते ही हर की पौड़ी सहित सभी घाटों पर पैसे बीनने वालों की भीड़ लग गई है. एक व्यक्ति के हाथ सुबह ही चांदी का मुकुट लगा है. इसके अलावा लोगों के हाथ सोने चांदी के आभूषण और सिक्के लग रहे हैं. यह वह तबका है जो साल भर गंगा बंदी का इंतजार करता है और गंगा बंद होने के बाद पूरे परिवार के साथ नदी में उतर कर पैसे बीनने का काम करता है.
दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता की शुरुआत कहां से हुई, इस पर लंबे समय से… Read More
Vastu Tips : आर्थिक समृद्धि और धन लाभ की कामना रखने वाले लोग अक्सर ज्योतिष… Read More
दोस्तों, कैसे हैं आप सभी? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Tawang से Zemithang गांव… Read More
Monsoon Diet मानसून में कुछ सब्जियां खाने से Food Poisoning और पेट के संक्रमण का… Read More
Sawan 2026 Date: जानें सावन 2026 कब से कब तक रहेगा। पढ़ें सावन सोमवार (Shravan… Read More
Jagannath Rath Yatra 2026: जानिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों का आध्यात्मिक… Read More