Travel News

Special trains : दिवाली और छठ में घर जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, ये रही लिस्ट

Special trains- यदि आप त्योहार के सीजन में घर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. जी हां रेलवे दीपावली और छठ त्योहारों  को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए और नई ट्रेनें चला रहा है. दरअसल, रेलवे ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए कुछ और स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

इन ट्रेनों की बात करें तो इनमें से कुछ दैनिक ट्रेनें हैं जबकि कुछ साप्‍ताहिक रेलवे चाहता है कि त्‍योहारों पर बढ़ने वाले पैसेंजर लोड को इन नई ट्रेनों के लिए कैटर करने का काम किया जाए. नई टेनों में कोटा से वैष्‍णो देवी कटरा और ऊधमपुर के लिए अलग-अलग ट्रेन शामिल हैं. इसके अलावा प्रतापगढ़ से भोपाल के बीच भी हफ्ते में तीन दिन ट्रेन चलाने का निणर्य रेलवे की ओर से लिया गया है.

Bullet train से अब आप जेवर से आगरा आप पहुंच सकेंगे बस 33 मिनट में

एक ट्रेन जबलपुर से कटरा के लिए भी रेलवे चलाएगा. बरेली से भुज के बीच भी एक फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन रविवार से शुरू होनी है. इसके अलावा रेलवे ने सूरत से छपरा, गोरखपुर से अहमदाबाद, मुजफ्फरपुर से दिल्‍ली के लिए भी खास ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. हालांकि इन ट्रेनों में कोरोना वायरल संक्रमण को लेकर एहतियात बरतना होगा.

इन रूट्स पर 40 Clone Trains चलने से अब मिलेगी सिर्फ़ कन्फर्म टिकट

Train’s list

रेलवे 24 अक्‍टूबर से हर शनिवार को कोटा से श्री माता वैष्‍णो देवी कटरा के लिए स्‍पेशल ट्रेन चला रहा है. यहां आपको बता दें कि कटरा से रिटर्न जर्नी हर रविवार को तय की गई है.

28 अक्‍टूबर से कोटा-ऊधमपुर-कोटा के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे की ओर से लिया गया है जो कोटा से हर बुधवार को खुलेगी जबकि ऊधमपुर से गुरुवार को रवाना होगी.

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हफ्ते में तीन दिन प्रतापगढ़ जंक्‍शन के लिए ट्रेन यात्रियों को मिल सकेगी. 25 अक्‍टूबर से हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को भोपाल से ट्रेन यात्रियों का मिलेगी. रिटर्न जर्नी सोमवार, बुधवार और शनिवार को रेलवे ने तय किया है.

लंबे समय से बंद चल रही Local Train को मिल सकती है दोबारा से चलाये जाने की हरी झंडी

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से भी कटरा के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन रेलवे ने दिया है जो 27 अक्‍टूबर से चलेगी. यह ट्रेन हर मंगलवार को रवाना होगी. वहीं कटरा से जबलपुर के लिए हर बुधवार को ट्रेन आपको मिल सकेगी.

उत्तर प्रदेश के बरेली से गुजरात के भुज के लिए सप्ताह में चार ट्रेनें 25 अक्‍टूबर से रेलवे चलाएगा जो सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा. वापसी के लिए बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भुज से ट्रेन आपको मिल सकेगी.

बरेली और भुज के बीच एक और ट्रेन रेलवे चलाएगा जो हफ्ते में तीन दिन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी. पहले वाली ट्रेन कुल 42 फेरे लगाएगी, वहीं इसे 32 फेरों के लिए रेलवे ने तैयार किया है.

देश की Best Luxury Train में 2 दिन का ‘फ्री सफर’, ये है तरीका

गुजरात के सूरत से बिहार के छपरा के लिए क्‍लोन सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन रेलवे चलाएगा. ये ट्रेन दो दिन जौनपुर में हाल्‍ट करेगा.

यूपी के गोरखपुर से गुजरात के अहमदाबाद के लिए 4 नवंबर से रोज ट्रेन आपको मिलेगी जो मानिकपुर और खंडवा में भी रुकेगी.

मुजफ्फरपुर और दिल्‍ली के बीच चलने वाली स्‍पेशल ट्रेन की टाइमिंग को रेलवे ने बदला है. हाजीपुर से यह ट्रेन अब शाम 5.15 की जगह शाम 4.25 बजे से रवाना होगी.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

3 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago