LOCAL TRAIN, LOCAL TRAIN RESUME, LOCAL TRAIN RESTART, HOW TO TRAVEL AFTER CORONA, WHERE TO VISIT AFTER CORONA, TRAVEL AFTER CORONA
लोकल ट्रेन : ( Local Train )
कोरोना वायरस महामारी के कारण रेलवे ने अपनी सारी सेवाओं को बंद कर दिया था. इसके बाद यात्रियों की ज़रूरत को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेन चलाना शुरू किया गया. लेकिन इन सब के बीच लोकल ट्रेन ( Local Train ) अभी भी बंद चल रही हैं. जिसके कारण आम जनता को काफी तकलीफ़ झेलनी पड़ रही है. वहीं अब सुनने में आ रहा है कि लंबे समय से बंद चल रही लोकल ट्रेनों ( Local Train ) को दोबारा से शुरू किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सभी राज्य सरकारों से मंजूरी मिलना ज़रूरी है. रेलवे बोर्ड के चेयरमेन वाई.के. यादव ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के साथ गुरुवार को हुई बातचीत के दौरान बताया कि अनलॉक-4 के दौरन भी मुंबई की लोकल ट्रेनों ( Local Train ) के अलावा जो केवल आवश्यक कर्मचारियों को ढो रही हैं, उन सभी उपनगरीय रेलवे सेवाओं को भी अभी तक निलंबित रखा गया है.
Indian Railway 12 सितंबर से चलाने जा रहा है 80 नई स्पेशल ट्रेनें, पूरी जानकारी यहां से लें
वाई.के. यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि- “हम उपनगरीय रेल सेवाओं को एक बार फिर से जल्द ही शुरू करने पर विचार करेंगे. यादव ने आगे ये भी कहा कि- “हमें कोविड-19 के फैलने को भी किसी तरह कम करना होगा. एक बार जैसे ही राज्य सरकारें हमसे लोकल ट्रेन ( Local Train ) चलाने की मांग करती हैं, उसके बाद ही हम लोकल ट्रेन ( Local Train ) सेवाओं को शुरू करने पर काम करेंगे.”
बात करें मुंबई लोकल ( Local Train ) की तो लोग ऑफिस जाने से लेकर ज़रूरी काम के लिए लोकल ट्रेन ( Local Train ) में यात्रा करते हैं. लोकल ट्रेन ( Local Train ) के किराए की लागत भी कम पड़ती है. अनलॉक-4 में मुम्बई की लोकल ट्रेन ( Local Train ) में वकीलों को चढ़ने की इजाजत दे दी गई है. जबकि पहले इसकी इजाजत सिर्फ़ ज़रूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों के लिए ही थी. जानकारी के अनुसार यह सुविधा 18 सितंबर से 7 अक्टूबर तक रहेगी.
Indian Railway जल्द बंद करने जा रहा है 500 ट्रेनें और 10,000 स्टॉपेज
इसी के साथ ही साथ पश्चिम रेलवे ने गुजरात ( Gujarat ) के अहमदाबाद ( Ahmedabad ) से तीन जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन ( Special Train ) चलाने का निर्णय लिया है. मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने ये बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा 21 सितम्बर से पांच जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेनों ( Special Trains ) को चलाने का निर्णय लिया है. चलाई जाने वही सभी क्लोन ट्रेनों को अधिसूचित समय पर हमसफर टाइप रेकों के साथ चलाये जाने का फ़ैसला लिया है. और ये ट्रेनें ( Train ) पूरी तरह से आरक्षित श्रेणी में होंगीं.
चलाई जाने वाली इन पांच जोड़ी ट्रेनों ( Trains ) में से तीन ट्रेनें अहमदाबाद ( Ahmedabad ) से और एक -एक बांद्रा ( Bandra ) टर्मिनस और सूरत से चलेंगी. इन ट्रेनों में अहमदाबाद- दरभंगा ( Ahmedabad-Darbhanga ), अहमदाबाद- दिल्ली ( Ahmedabad- Delhi ), अहमदाबाद- पटना ( Ahmedabad- Patna ), बांद्रा ( Bandra ) टर्मिनस- अमृतसर और सूरत – छपरा ( Amritsar and Surat-Chhapra ) ये सभी विशेष ट्रेनें शामिल हैं. ये सभी ट्रेनें ( Trains ) हमसफर रेक के साथ चलेंगी और इनमें हमसफर ट्रेनों ( Trains ) का प्रभार लागू होगा. बता दें चलाई जाने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनें उन विशेष ट्रेनों के ( Special Trains ) के अतिरिक्त होंगी जो पहले से ही परिचालन में हैं.
अब बात करते हैं पश्चिम बंगाल की लोकल ट्रेन ( Local Train ) के बारे में तो पश्चिम बंगाल में लोकल ट्रेन( Local Train ) को शुरू करने को लेकर चेयरमेन ने कहा कि, “पश्चिम बंगाल सरकार से हम लगातार संपर्क में हैं. राज्य में लगातार लॉकडाउन ( Lockdown ) भी लगाए जा रहे हैं. बात करें पिछले महीने की तो स्पेशल ट्रेनों ( Special Trains ) को भी रोका दिया गया था. वहीं मेट्रो ने अपने ऑपरेशंस एक बार फ़िर से शुरू कर दिए हैं. जिसके बाद से हम लोकल ट्रेनों ( Local Train ) को दोबारा से शुरू करने के बारे में हम सरकार के साथ चर्चा कर रहे है.”
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More