Travel News

Indian Railway 12 सितंबर से चलाने जा रहा है 80 नई स्पेशल ट्रेनें, पूरी जानकारी यहां से लें

भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आने वाले 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें ( Trains ) चलाने का फैसला लिया है. कोरोना की वजह से ट्रेनें ( Trains ) बंद कर दी गईं थीं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी. कोरोना काल में ट्रेनों (Trains) की संख्या में की गई कटौती के बाद अब व्यवस्था धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लाने की कोशिश लगातार जारी है. इस समय करीब 230 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है. देश में 25 मार्च के बाद से ही ट्रेनों (Trains) की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी. ये फैसला केंद्र सरकार ने देशभर में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते लिया था.

रेलवे बोर्ड (Railway board) के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बताया कि रेलवे ( Indian Railways ) एक बार फिर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें (Trains) चलाने जा रहा है. इसके लिए रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू कर दिए गए हैं. रेलवे बोर्ड (Railway board) के चेयरमैन ने जानकारी देते हुए कहा कि इन 80 स्पेशल ट्रेनों (Trains) को पहले से चल रही 230 ट्रेनों के अलावा चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्यों की मांग और जरूरतों को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है.

Indian Railway जल्द बंद करने जा रहा है 500 ट्रेनें और 10,000 स्टॉपेज

देश में चल रही कोरोना वायरस महामारी की वजह से अभी रेलवे (Railway) केवल कोरोना स्पेशल ट्रेनों के ही संचालन का फैसला लिया है. कोविड-19 महामारी के कारण सभी यात्री ट्रेनें (Trains) निलंबित ही हैं. अभी देश में रेलवे (Railway) द्वारा यात्रियों के लिए 230 स्पेशल ट्रेनें (Trains) चलाई जा रही हैं.

रेलवे (Railway) बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि जो स्पेशल ट्रेनें अभी चलाई जा रही हैं, उनकी पूरी तरह से निगरानी की जाएगी. जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी वेटिंग लिस्ट होगी, वहां एक्चुअल ट्रेन चलाने से पहले क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी. वहीं परीक्षा या अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए राज्यों से अनुरोध मिलने के बाद ही रेलवे (Railway) ट्रेनों  का परिचालन करेगा. अच्छी बात ये है कि क्लोन ट्रेनें (Trains)  उसी रूट पर और उसी प्लैटफॉर्म से जाएंगी, जिससे मुख्य ट्रेन (Train) जा रही हैं.

अभी नहीं खुलेंगे Nainital, Ramnagar के Resort और Hotel

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रेलवे (Railway) ने अभी तक ट्रेनों (Trains) में बेडिंग और खाने की सुविधा शुरू नहीं किया है. इसलिए यात्री स्वयं अपनी व्यवस्था के साथ यात्रा करें.

रेलवे (Railway) में यात्रा के दौरान अपने साथ सैनिटाइजर ज़रुर रखें.

रेलवे (Railway) ने स्टेशन परिसर में अभी यात्रियों को यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर थर्मल स्क्रीनिंग जांच से गुजरने के लिए सभी यात्रियों को अब कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा.

रेलवे स्टेशन (Railway Station)  में जिन लोगों में कोरोना का कोई भी लक्षण देखने को मिलेगा, सिर्फ़ उन्हें ही रेलवे अथॉरिटी स्पेशल ट्रेन (Train) में यात्रा करने की अनुमति देगी.

यात्रा के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखना होगा.

रेलवे (Railway) में यात्रा के दौरान यात्रियों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप भी इंस्टॉल करना ज़रूरी होगा.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago