Travel News

जल्द ही शुरू होगी देहरादून से मसूरी, हल्द्वानी से हरिद्वार के बीच Heli service

Heli service – देहरादून से मसूरी और हल्द्वानी से हरिद्वार के बीच हेली सेवा ( Heli service ) शुरू करने की तैयारी अब तेज हो गई है. इन दोनों रूट के लिए केंद्र सरकार ने भी अपनी मंजूरी दे चुकी है. इस योजना का नाम उड़ान योजना है. प्रदेश में उड़ान योजना के तहत एक दर्जन शहरों के बीच हेली सेवाएं ( Heli service ) प्रस्तावित की गई है. पहले चरण में देहरादून, चिन्यालीसौड़, श्रीनगर और गौचर को हेली सेवा से जोड़ा जा चुका है. अब सरकार दूसरे शहरों में भी हेली सेवा ( Heli service ) शुरू करने की तैयारी कर रही है. इसमें मसूरी, हरिद्वार और हल्द्वानी शहर शामिल है.

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (उकाडा) के सीईओ आशीष चौहान के मुताबिक मसूरी और हरिद्वार में हेलीपैड में कुछ दिक्कत आ रही थी, जो अब दूर कर दी गई है. इसलिए अक्टूबर से देहरादून से मसूरी के बीच हेली सेवा ( Heli service ) शुरू होने की उम्मीद है. पर्यटकों के दबाव को देखते हुए, यह सेवा काफी लोकप्रिय हो सकती है. इसी तरह गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को भी हेली सेवा से जोड़ने के लिए हरिद्वार और हल्द्वानी के बीच हेली सेवा ( Heli service ) की तैयारी की जा रही है

आशीष चौहान की माने तो दोनों जगह के लिए ऑपरेटर का चयन पहले से ही किया जा चुका है, किराया भी पहले से ही तय है. चौहान के मुताबिक देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा को भी फिर से शुरू किए जाने के प्रयास चल रहे हैं, ऑपरेटर ने विमान में तकनीकी खराबी की वजह से फिलहाल इस सेवा को स्थगित किया हुआ है.

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

19 hours ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

1 week ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

2 weeks ago