Indian Railway Rules : अगर आपकी ट्रेन लेट होती है, तो IRCTC क्या क्या सुविधाएं देता है, जान लीजिए...
IRCTC Indian Railway Rules : आपने कभी न कभी ट्रेन के लेट होने से परेशानी जरूर झेली होगी. अगर भविष्य में ट्रेन लेट हो जाती है तो आप अपनी समस्या को कैसे कम कर सकते हैं, हम जानेंगे इस आर्टिकल में… एक यात्री के रूप में आपके भी कुछ अधिकार हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही अधिकार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ट्रेन के लेट होने पर आपको कौन सी सेवाएं फ्री में देता है.
अगर आपकी ट्रेन लेट चल रही है तो आईआरसीटीसी आपको खाने-पीने की चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक मुहैया कराती है. यह खाना आपको आईआरसीटीसी द्वारा बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है. इसलिए आपको मुफ्त भोजन और पीने का पानी के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने में संकोच करने की आवश्यकता नहीं है. आईआरसीटीसी द्वारा आपको दिए गए अधिकारों का फायदा उठाएं. भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी के तहत नाश्ता और हल्का भोजन दिया जाता है.
यात्रियों को आईआरसीटीसी के नियमों के अनुसार मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि अगर ट्रेन 30 मिनट लेट हो जाती है तो आपको खाने की सुविधा मिल जाएगी. कैटरिंग पॉलिसी के तहत अगर ट्रेन दो घंटे या उससे ज्यादा लेट होती है तो शताब्दी, राजधानी और दुरंतो समेत एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को यह सुविधा दी जाती है.
IRCTC की नीति में चाय या कॉफी और नाश्ते के लिए दो बिस्कुट, शाम के नाश्ते में चाय या कॉफी और चार ब्रेड स्लाइस (भूरा / सफेद), एक मक्खन शामिल है. लंच या डिनर के लिए यात्रियों को चावल, दाल और अचार या 7 पूरियां, मिश्रित सब्जी/आलू भाजी, अचार का एक पैकेट और नमक और काली मिर्च का एक-एक पैकेट दिया जाता है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More