Travel News

Kolkata Airport : खत्म हुआ कॉन्ट्रैक्ट, कोलकाता एयरपोर्ट के पिक-अप जोन में UBER की ‘नो-एंट्री’

Kolkata Airport : कोलकाता एयरपोर्ट से एक नई खबर सामने आ रही ही. कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री कैब ड्राइवर्स की हरकतों से परेशान हो रहे हैं. वहीं, उबर ड्राइवरों का कहना है कि अगर कोई यात्री एयरपोर्ट में एंट्री करने के तीन मिनट के अंदर  नहीं निकलता है तो उन्हें दोबारा एंट्री के लिए  60 रुपये देने होंगे. दरअसल, एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ निजी ऐप-कैब कंपनी उबर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है. निजी ऐप-कैब कंपनी उबर ने अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है. नतीजतन ड्राइवर्स  आनन-फानन में टर्मिनल के सामने से यात्रियों को उठा रहे हैं. इसका सबसे बड़ा खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है.

ऐप-कैब कंपनियों को पिक-अप जोन अधिकार प्राप्त करने के लिए एक निश्चित शुल्क के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ एक समझौता करना होगा. उसके बाद कंपनी की कैब हवाई अड्डे के अंदर पार्क कर सकते हैं और यात्रियों को  पिक-अप जोन से उठा सकते हैं. कॉन्ट्रैक्ट को हर साल अपडेट करना होगा.

Lulu Mall Information: जानें क्या है लुलु मॉल की खासियत, कौन है इसका मालिक?

सूत्रों के मुताबिक पिछले फरवरी में उबर ने पुराने नियम और शर्तों के साथ कॉन्ट्रैक्ट को अपडेट के लिए आवेदन किया था. शर्तों में बदलाव के बाद जुलाई में उबर का आवेदन खारिज कर दिया गया था. उबर का कॉन्ट्रैक्ट पिछले बुधवार को समाप्त हो गया. तब से, कंपनी के कैब को कमर्शियल गाड़ी के आधार पर हवाई अड्डे पर संचालित करना पड़ता है.

उबर के हेल्प डेस्क को भी हाल ही में हटा दिया गया था. संगठन की ओर से एक लिखित बयान में कहा गया है कि भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी के बदले नियमों और शर्तों के अनुसार फिर से कॉन्ट्रैक्ट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है. लेकिन, जब तक कॉन्ट्रैक्ट नहीं हो जाता, तब तक कैब ड्राइवर्स और यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

E-Highway Importance: इंडिया में बनने जा रहा है E-Highway, इन दो मेट्रो सिटी में दिखेगा पहला ई-हाईवे

 

 

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

15 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

5 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

7 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 weeks ago