Travel News

Navratri 2022 : इस नवरात्रि इंडियन रेलवे ने विशेष व्रत थाली की घोषणा की, जानें मेनू में क्या है

Navratri 2022:  26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो गए हैं. इस दौरान भारतीय रेलवे में यात्रियों के लिए एक स्पेशल सुविधा की घोषणा की गई है. रेल मंत्रालय के अन्तर्गत भारतीय रेलवे में नवरात्रि के दौरान ट्रेन से यात्रा करने वाले भक्तों के लिए एक विशेष व्रत थाली की घोषणा की गई है.

एक ट्वीट के जरिए विशेष व्रत थाली के संबंध में घोषणा की. इसमें कहा गया कि यह खाना 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक परोसा जाएगा, और इसे ‘फूड ऑन ट्रैक’ ऐप से ऑर्डर किया जा सकता है. यात्रियों को यात्रा के दौरान प्याज-लहसुन के बिना भोजन की पेशकश की जाएगी और यात्रियों को 1323 पर कॉल करके ऑर्डर देना होगा. आईआरसीटीसी 400 स्टेशनों पर यह सुविधा देगा. भारतीय रेलवे ने हाल ही में थाली का मेन्यू शेयर किया है.

Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

व्रत थाली की कीमत || fasting plate price

आईआरसीटीसी के भोजन मेनू की शुरुआती कीमत 99 रुपये से शुरू होती है. यात्रियों से अनुरोध है कि विशेष नवरात्रि भोजन आईआरसीटीसी ट्रेनों में उपलब्ध होगा जो ई-खानपान की सुविधा प्रदान करते हैं.

व्रत थाली का मेनू || Vrat Thali Menu

स्टार्टर्स मेन्यू में आलू चाप और साबूदाना टिक्की शामिल हैं. मेन कोर्स में साबूदाना खिचड़ी और पराठे के साथ पनीर मखमली शामिल हैं. अन्य खाद्य पदार्थ जैसे कोफ्ता करी, और साबूदाना खिचड़ी भी नवरात्रि थाली में उपलब्ध हैं.

आईआरसीटीसी की नवरात्रि व्रत थाली कैसे बुक करें? || How to book IRCTC Navratri Vrat Thali?

यात्री इस विशेष नवरात्रि 2022 व्रत थाली का तीन आसान स्टेप में लाभ उठा सकते हैं:

स्टेप 1: ‘आउटलेट चुनें’, यात्रियों को PNR नंबर दर्ज करना होगा और यात्रा के लिए आस-पास के रेस्टोरेंट की खोज करनी होगी.

स्टेप 2: ‘order complete karen’ पर क्लिक करें. यहां आप अपना खाना चुन सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान करते समय या कैश-ऑन-डिलीवरी विकल्प चुनते समय ऑर्डर शेड्यूल कर सकते हैं.

स्टेप 3: खाना आपकी सीट पर डिलीवर हो जाएगा.

New Delhi Railway Station : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का मॉडर्न रूप देखकर चौंक जाएंगे आप, Indian Railway ने की फोटो शेयर

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago