Travel News

Bridge on Yamuna River : Delhi Metro ने यमुना नदी पर 5वें पुल का निर्माण किया शुरू

Bridge on Yamuna River : दिल्ली में रहने वालों के लिए एक गुड न्यूज है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने दिल्ली मेट्रों के फेज-4 के तहत यमुना नदी पर 5वें मेट्रो पुल का निर्माण काम शुरू कर दिया है. मेट्रो के फेज-4 के तहत मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर तक लाइन है. अब इस पर 560 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा. अब तक यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो के 4 पुल हैं.

यमुना नदी पर बनने वाला 5 वां पुल सूरघाट मेट्रो स्टेशन और सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन को मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर से जोड़ेगा. यह पुल यमुना पर मौजूदा दो पुलों यानि वजीराबाद ब्रिज और सिग्नेचर ब्रिज के बीच बनेगा. इससे तीनों पुलों के बीच मेट्रो का आभास यात्रियों को होगा.

केंटीलीवर तकनीक का उपयोग करके बनाए जाने वाला यमुना पर यह पहला मेट्रो पुल होगा. केंटीलीवर एक सुदृढ़ संरचनात्मक आधार है जो क्षैतिज रूप से बना होता है और इसका सपोर्ट केवल एक छोर पर होता है. केंटीलीवर निर्माण में बिना अतिरिक्त सपोर्ट के संरचनाओं की ओवरहैंगिंग की जाती है. यह पुल पुराने वजीराबाद पुल से लगभग 385 मीटर नीचे की ओर और मौजूदा सिग्नेचर ब्रिज से 213 मीटर ऊपर की ओर यमुना नदी को पार करेगा.

पुल की खासियत || feature of the bridge

लंबाई – 560 मीटर
कुल स्पैन – 8 स्पैन
खंबों की संख्या – 9 खंबे (188 से 196)
निर्माण की विधि – सीएलसी

बताते चलें कि बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग  टेकनीक का उपयोग करके पुल के डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया है. पुल के निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों से सभी जरूरी अनुमति प्राप्त कर ली गई हैं. डीएमआरसी के मुताबिक ‘यहां से निकलने वाले मिट्टी/मलबे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जा रहा है और बाढ़ के मैदान में किसी भी प्रकार की डंपिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Dholpur Visiting Place : धौलपुर में घूमने की एक से एक जगहें

रेड लाइन के लिए नया पुल पुराने वजीराबाद ब्रिज के डाउनस्ट्रीम में लगभग 385 मीटर और मौजूदा सिग्नेचर ब्रिज के 213 मीटर अपस्ट्रीम पर यमुना को पार करेगा. अधिकारियों ने बताया कि कैंटिलीवर निर्माण पद्धति का उपयोग करके बनाया जाने वाला यह पहला पुल होगा.

Kirat Lake : महोबा के कीरत सागर में मिली पारस पत्थर की कहानी

अभी तक यमुना नदी पर निर्मित मेट्रो पुल ||Metro bridge built on Yamuna river so far

1. यमुना बैंक – ब्लू लाईन- 698.8 मीटर
2. निजामुदद्दीन – पिंक लाईन – 602.8 मीटर
3. कालिंदी कुंज – मजेंटा लाईन – 574 मीटर
4. शास्त्री पार्क – रेड लाईन – 553 मीटर

Recent Posts

जयपुर में बनेगा 5,000 लोगों की क्षमता वाला 360-डिग्री इमर्सिव डोम, अक्टूबर में खुलेगा, जानें क्या होगा खास

जयपुर में बनेगा 5,000 लोगों की क्षमता वाला 360-डिग्री इमर्सिव डोम, अक्टूबर में खुलेगा, जानें… Read More

3 hours ago

PAN Card खो गया? मोबाइल से डाउनलोड करें e-PAN, जानें घर बैठे PDF निकालने का आसान तरीका

PAN Card खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। जानें मोबाइल से e-PAN… Read More

1 day ago

अब घर बैठे करें राशन कार्ड की e-KYC, Mera eKYC ऐप से ऐसे होगा Face Authentication

घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC करना अब आसान है। जानें Mera eKYC App से… Read More

6 days ago

Solo Trip to Meghalaya: Best Places, Budget & Safety Tips for First-Time Travellers

Whether you're a first-time solo traveller or an experienced backpacker, this Meghalaya travel guide will… Read More

1 week ago

Ganesh Chaturthi 2026 : मोदक कैसे बनाते हैं? जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More

1 week ago

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

2 weeks ago