Travel News

देहरादून से दिल्ली के बीच अब बस से कहीं नहीं उतर सकेंगे यात्री, जानें नियम

Dehradun to Delhi: अगर आप रोडवेज की बस से दिल्ली से देहरादून या दिल्ली से हल्द्वानी आना-जाना कर रहे हैं तो जरा संभल जाएं. अब कहीं भी बीच में आप बस से नहीं उतर सकते हैं. दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सीधे आईएसबीटी से ही सवारियां बस में चढ़ेंगी और यहीं उतरेंगी.

रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क घूम रहे यात्रियों पर अब स्क्वायड की रहेगी नजर, वसूला जाएगा जुर्माना

जिला प्रशासन ने आईएसबीटी के स्टेशन मास्टर को यह निर्देश दिए हैं कि जो सवारी दिल्ली से देहरादून तक बस का सफर कर रही है, उसे बीच में कहीं भी न उतारा जाए. इसके बजाए उसे सीधे देहरादून के आईएसबीटी पर ही उतारा जाएगा. (Dehradun to Delhi) इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां सवारियों की रैंडम कोरोना एंटीजन जांच करेगी.

Honeymoon in Haflong : भीड़भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में मनाए हनीमून, जिंदगीभर याद रहेगा सफर

बाकी यात्रियों का पूरा नाम-पता नोट करने के बाद ही उन्हें घर जाने दिया जाएगा. रैंडम जांच शुरू की जा चुकी है. आईएसबीटी के स्टेशन मास्टर की ओर से दिल्ली रूट पर चलने वाले सभी ड्राइवर और कंडक्टरों को भी इस बारे में सूचना दी जा चुकी है. सभी ड्राइवर और कंडक्टरों को बस संचालन के दौरान खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी सवारी को बिना मास्क बस के भीतर कतई एंट्री नहीं दी जाएगी.

कोराना के कारण गुजरात के सापुतारा हिल स्टेशन में पर्यटकों का आना हुआ कम

Even those coming to Haldwani from Delhi will not be

able to get off

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच परिवहन निगम ने हल्द्वानी से दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत दिल्ली से रुद्रपुर या हल्द्वानी आने वाले यात्रियों को रास्ते में नहीं उतारा जाएगा. यात्रियों को सीधे बस स्टैंड लाया जाएगा.

यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम रैंडप सैंपलिंग करेगी. जो यात्री दिल्ली से रुद्रपुर आएंगे, उन्हें रुद्रपुर बस अड्डे पर उतारा जाएगा, जिन्होंने हल्द्वानी का टिकट लिया है, उन्हें सीधे हल्द्वानी में ही उतारा जाएगा. यहां भी अभी तक यात्री बीच रास्ते में उतर जाते थे.

 

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

16 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

5 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

7 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 weeks ago