Travel News

थाई एयरवेज की 30 नवंबर से नई सेवा शुरू, सवार होते ही धार्मिक मंत्रों का शुरू होगा जाप

thailand airways- ईगलैंड में थाई एयरवेज (Thai Airways) ने नई हवाई उड़ान की पेशकश की है. जिसमें यात्री आध्यात्मिकता भरा अनुभव (Spiritual Experience) कर सकेंगे. इस उड़ान में आप थाई मैजिकल फ्लाइंग एक्सपीरिएंस कैम्पेन’ (Magical Flying Experiences) नाम से एक ऐसी हवाई यात्रा की योजना बनाई गई है. जिसमें यात्री सफर करते हुए धार्मिंक मन्त्रों का जाप कर सकेंगे. थाई एयरवेज की यह अधयत्मिक उड़ान आपको लेकर कहीं नहीं जाएगी.

30 नवंबर को तीन घंटे तक चलने वाली यह उड़ान बैंकॉक से शुरू होगी और 99 से अधिक पवित्र स्थलों जैसे ‘वाट अरुण’, बैंकॉक का एमरल्ड बुद्ध मंदिर, सामुत प्रकर्ण में पेहरा समुत चेदि, सूरत थानी में वाट पेहरा बोरोमा मंदिर और सुखोथाय और अयुतहया में यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध साइटें शामिल हैं. कुल मिलाकर यात्री थाई राजधानी बैंकॉक वापस लौटने से पहले थाईलैंड के 77 प्रांतों में से 31 से अधिक के ऊपर उड़ान भरेंगे. इस आध्यात्मिक हवाई उड़ान में यात्रियों के साथ एक प्रसिद्ध ज्योतिषी और धर्म इतिहास विशेषज्ञ डॉ. खाता चिनबंचोन बौद्ध मंत्रों का जाप करेंगे.

भारतीयों के बारे में क्या सोचते हैं Thailand के लोग?

सरकार ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई योजना

थाई एयरवेज के उपाध्यक्ष वायवत पियावरोज ने एक बयान में कहा कि देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की एक योजना है. थाईलैंड में पर्यटन अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख हिस्सा रहा है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बीच थाईलैंड में भी दुनिया भर के कई अन्य स्थानों की तरह पर्यटन राजस्व में कमी आई है.

यहां की हवाई सेवा में पहले से ही यह सुविधा

ग्रैंड कैन्यन और नाज़का लाइन्स जैसे दर्शनीय स्थलों की हवाई यात्राएं लंबे समय से मौजूद है पर थाईलैंड सरकार का आध्यात्मिक का यह विचार एक नई सनक दिखती है. एयरलाइंस कोरोना के कारण हुए अपने घाटे को कम करने के लिए संघर्ष कर रही हैं और यात्री अपने अपने देश की सीमाओं में बंद होकर रह गए हैं. इसलिए दर्शनीय स्थल दिखाने वाली ये उड़ानें उनके लिए बेहतर विकल्प प्रस्तुत कर रही हैं.

THAILAND का नाम सुनते ही क्यों क्रेजी हो जाते हैं भारतीय ?

ऑस्ट्रेलिया में देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों पर इसी तरह की सात घंटे की हवाई उड़ानों की टिकटें केवल 10 मिनट में बिक गईं. हांगकांग में 75 मिनट की उड़ान में यात्रियों ने अपनी खिड़की की सीटों से इंस्टाग्राम के लिए तस्वीरें खींचते हुए अपने घर शहर का चक्कर लगाते हुए मजे किये.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

12 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

5 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago