Travel News

Thailand Pass Registration: विदेशी पर्यटकों के लिए खुशखबरी, थाईलैंड पास रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस जैसे कई नियम हट जाएंगे

Thailand pass Registration- कोरोना महामारी आने से पूरी दुनिया जैसे थम सी गई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी चीजें पुराने ट्रैक पर लौटने लगी हैं. जगह- जगह घूमने का शौक रखने वालों के लिए जो टूरिस्ट प्लेस कोरोना काल में या तो बंद कर दिए गए थे, या वहां नए नियम लगा दिए गए थे, अब वह फिर से पुराने रंग में लौटने लगे हैं. इसी कड़ी में थाईलैंड की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों को अब 1 जुलाई से थाईलैंड पास रजिस्ट्रेशन और 10,000 अमेरिकी डॉलर के स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता नहीं होगी जोकि पहले जरूरी थी. यह शर्त थाईलैंड के नागरिकों के लिए 1 जून से हटा ली गई थी, लेकिन विदेशी नागरिकों के मामले में अभी भी लागू थी.

थाईलैंड घूमने के लिए क्या हैं नए नियम

अगर आप थाईलैंड की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो भी आपको यात्रा के 72 घंटों के अंदर अपने कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट की प्रिंट या डिजिटल कॉपी या फिर कोरानो नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखानी होगी.

थाईलैंड के सभी 77 जगह ग्रीन जोन होने के कारण अब सामान्य गतिविधियों की अनुमति दी गई है और इसके साथ ही कोई कोरोना महामारी संबंधी प्रतिबंध अब नहीं हैं लेकिन, अभी भी सभी पर्यटकों और निवासियों से उम्मीद की जाती है कि वह अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा बनाए रखें और उनका पालन करें. लगभग डेढ़ साल बाद सभी सीमाएं खोल दी गई हैं और इंटरनेशनल यात्राएं हो रही हैं.

Best Islands in Thailand for Nightlife || नाइटलाइफ के लिए थाईलैंड के बेस्ट आईलैंड

रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने देश में इस साल के अंत तक 105.5 मिलियन टीकाकरण खुराक प्राप्त करने की बात कही और वैक्सीन की अधिक आपूर्ति की उम्मीद की. प्रधानमंत्री की जुलाई तक एक करोड़ कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराने की योजना है. यह पूरी तरह से टीकाकरण, स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा.

मिली जानकारी के अनुसार, थाईलैंड में पर्यटन ने अर्थव्यवस्था और नौकरियों में पांचवां स्थान हासिल किया है. देश का लक्ष्य अक्टूबर से एक महीने में एक मिलियन पर्यटकों को आकर्षित करना है, जिससे थाईलैंड, इंडोनेशिया के बाद दक्षिण पूर्व एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

भारतीयों के बारे में क्या सोचते हैं Thailand के लोग?

इतना ही नहीं, पर्यटन का उद्देश्य विभिन्न देशों के यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा बहाल करना है.

थाईलैंड में घूमने की 5 बेहतरीन जगह

रेले बीच,कोह फी फी,द ग्रैंड पैलेस, बैंकॉक,संडे वॉकिंग स्ट्रीट, चियांग माई,पाई

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

14 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago