Travel News

Work from home वालों के लिए इस राज्य ने अपनाया नया घूमने का नया तरीका, पर्यटकों को कर रहा है अट्रैक्ट

Work from home-कोरोना महामारी के बीच कई लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. वर्क फ्रॉम होम से उन्हें फैमिली के साथ टाइम बिताने का मौका तो मिला है, लेकिन कई महीनों से घर पर रहने की वजह से लोग परेशान भी हो गए हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है, तो आप भी वीकेंड पर माइंड फ्रेश करने के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं दरअसल, अब कई राज्यों ने वर्क फ्रॉम होम वाले लोगों के लिए ट्यूरिज्म की खास व्यवस्था की है, जिससे आप काम के साथ साथ एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

जी हां, विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने भी बदलती परिस्थितियों पर ध्यान दिया है और इसके अनुसार ट्यूरिज्म के नीतियों को प्लान किया है. राजस्थान सरकार ने भी ‘Short Stay, Safe Stay’ के जरिए उन लोगों को आकर्षित किया है, जिसके माध्यम से आस-पास के राज्यों को वीकेंड पर ट्रिप प्लान की सुविधा दी जा रही है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भी नई ट्यूरिज़्म पॉलिसी शुरू की गई है.राजस्थान सरकार द्वारा जनता के बीच विश्वास बहाल करने के लिए कई एस.ओ.पी लागू की जा रही है.

माउंट आबू जाएं तो Dilwara Jain Temple जरूर घूमें, इसकी बनावट है बहुत भव्य

वहीं, कर्नाटक सरकार ने ग्रामीण पर्यटन पर जोर दिया है, जिससे सोशल डिस्टेंजिंग का पालन भी किया जा सकता है. जहां उत्तराखंड सरकार ने ‘Workation’ प्रमोट किया है, जिससे उन लोगों को आकर्षित किया जा रहा है, जो घर बैठे काम कर रहे हैं. अब वो वाजियों के बीच काम कर सकते हैं और अपने घर से दूर भी रह सकते हैं, जिससे ना उनका काम डिस्टर्ब हुआ होगा और उन्हें ट्रिप का भी अवसर मिलेगा. वहीं मध्य प्रदेश पर्यटन ने कारवां पर्यटन शुरू किया है.

पुष्कर झील के किनारे स्थित ब्रह्मा मंदिर दिखने में जितना सुदंर, उतनी ही जबरदस्त है इसके पीछे की कहानी

राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में ग्रामीण हस्तशिल्प उद्योगों के जरिए पर्यटकों को आकर्षित किया जा रहा है. पर्यटन विभाग की नई पहलों में सबसे पहले से पर्यटक स्थलों को चिन्हित करके आवश्यक बुनियादी ढांचे को बेहतर रूप देकर और आवश्यक स्किल को विकसित करने पर पूरजोर ध्यान दिया जा रहा है.

कोविड पर लगाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के कारण देशी और विदेशी यात्रियों पर प्रभाव पड़ेगा. राज्यों में स्थानीय पर्यटक पूल के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने के चलते बेहतरीन आकर्षणों जैसे पहाड़ों, तटों या रेगिस्तान के साथ और अधिक स्थानों को विकसित करने की आवश्यकता होगी, जो संबंधित राज्य का मामला हो सकता है.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

13 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

5 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 weeks ago