Village Tour

City Forest Park in Ghaziabad: राजनगर एक्सटेंशन में बने सिटी फॉरेस्ट की पूरी जानकारी यहां लें

City Forest Park Ghaziabad: आज की जिंदगी में हम सभी जब शांति और सुकून की तलाश करते हैं, तो मॉल या पब्स की ओर नहीं, प्रकृति के पास लौटते हैं. प्रकृति की गोद में कुछ पल बिताकर हमें जो शांति मिलती है, उसकी किसी और जगह से तुलना नहीं की जा सकती है. आज हम प्रकृति के इसी प्रेम से आपको जोड़ने के लिए एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद शांत है और विस्तृत भी है. ये जगह है यूपी के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में बना सिटी फॉरेस्ट ( City Forest Park Ghaziabad ).

इस लेख में आपको सिटी फॉरेस्ट ( City Forest Park Ghaziabad ) की पूरी जानकारी मिलेगी. आप सिटी फॉरेस्ट में किस किस तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं? ( Things to do in City Forest ) आप सिटी फॉरेस्ट में कैसे पहुंच सकते हैं? ( How to reach City Forest ) सिटी फॉरेस्ट का पूरा एरिया कितना है? आइए जानते हैं, गाजियाबाद के इस नगीने के बारे में…

City Forest Park Location || सिटी फॉरेस्ट गाजियाबाद की लोकेशन

City Forest Park, गाजियाबाद में हिंडन नदी के तट पर स्थित है. यह पार्क यहीं पास में स्थित करहैड़ा गांव ( karhera village ghaziabad ) की जमीन पर बनाया गया है. गाजियाबाद में मोहन नगर से पार्क की कुल दूरी 4.2 किलोमीटर की है और इसे 10 मिनट में तय किया जा सकता है. आप मेट्रो, ऑटो टैक्सी व अपने वाहन से मोहन नगर पहुंच सकते हैं.

City Forest Park Area || सिटी फॉरेस्ट पार्क एरिया

सिटी फॉरेस्ट पार्क कुल 175 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें अलग अलग तरह की कई वनस्पतियां हैं. पेड़ों की श्रृंखला है. दो वाटरबॉडीज भी हैं, जिसमें से एक 5 एकड़ और दूसरी 3 एकड़ की है.

Things to do at City Forest park || सिटी फॉरेस्ट में क्या क्या करें

Picnic: सिटी फॉरेस्ट पार्क पिकनिक का बेस्ट ठिकाना है. यहां हरीभरी घास पर आप दिनभर अपनों के साथ बैठे रह सकते हैं. पिकनिक के लिए तो यह जगह जन्नत है. आप यहां खेल भी सकते हैं.

Boating: सिटी फॉरेस्ट पार्क में बोटिंग की फैसिलिटी भी है. बोटिंग के लिए कॉमन बोट भी है और प्राइवेट भी. प्राइवेट बोट को खुद की ऑपरेट करना होता है. झील ज्यादा गहरी नहीं है, इसलिए डरने की कोई बात नहीं. हालांकि बच्चों का ध्यान जरूर रखें.

Food: सिटी फॉरेस्ट में एक कैंटीन झील के बगल में है. साथ ही, पार्क में कई दूसरी कैंटीन और रेस्टोरेंट भी हैं. आप यहां लोकल फूड ट्राय कर सकते हैं.

Hindon River: पार्क के बराबर से ही हिंडन नदी बहती है. यह नदी एक ऐतिहासिक नदी है. आज भले ही इसका स्वरूप बदल चुका है लेकिन 1857 की क्रांति की गवाह भी यही नदी रही है. इस नदी को देखना ही किसी इतिहास के झरोखे जैसा है.


Photography: इस पार्क में फोटोग्राफी करनी है, तो समझ लीजिए कि दिन कम पड़ जाएगा. यहां मूर्तियां बनी हुई हैं, जिनमें किसान, गाय आदि प्रमुख हैं. आप यहां फोटोग्राफी कर सकते हैं.

Kids Area: सिटी फॉरेस्ट में एक किड्स एरिया भी है, जहां कई तरह के झूले हैं. हालांकि यह एरिया चालू है या नहीं, इसके बारे में आपको पता करना होगा.

Camel Ride और Horse Ride: सिटी फॉरेस्ट में आप ऊंट की सवारी और घोड़े की सवारी भी कर सकते हैं. हालांकि यह छोटी दूरी की ही सवारी होती है लेकिन होती है मजेदार.

Karhera Village Tour: क्योंकि यह पार्क करहेड़ा गांव की जमीन पर बना है और गांव यहां पास में ही है, तो आप कुछ देर एक विलेज वॉक भी कर सकते हैं. ऐसा करके आपको गांव की कल्चर और वहां का रहन सहन देखने को मिलेगा.

सिटी फॉरेस्ट खुलने का समय || City Forest Timing

गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट सुबह 5 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुला रहता है. यह हफ्ते में सभी सातों दिन खुलता है. सिटी फॉरेस्ट में पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है.

सिटी फॉरेस्ट में वनस्पतियों और पेड़ों की जानकारी

सिटी फॉरेस्ट में neem, bamboo, amla, jamun, arjun के वृक्ष हैं. यह एक प्राकृतिक फॉरेस्ट है. यहां अलग अलग प्रजातियों के करीब 2 लाख वृक्ष हैं.

गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट में एक डियर पार्क भी प्रस्तावित है.

सिटी फॉरेस्ट पर दी गई हमारी ये जानकारी आपको कैसी लगी, जरूर बताएं… ऐसे ही दिलचस्प ब्लॉग के लिए फॉलो करें हमारी वेबसाइट www.TravelJunoon.com को और अगर आप ट्रैवल पर बने कमाल के वीडियो देखना चाहते हैं, तो Youtube पर हमारे चैनल Travel Junoon को सब्सक्राइब करें. मिलते हैं अगले ब्लॉग में. धन्यवाद

Recent Posts

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

19 hours ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 days ago

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 इस साल 19… Read More

2 days ago

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : श्री सोमनाथ मंदिर में सबसे सस्ती धर्मशालाएं

Shree Somnath Jyotirlinga Temple Gujarat : सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं… Read More

3 days ago

10 Best Hill Stations In India : भारत के 10 बेस्ट हिल स्टेशन जिन्हें आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर देखना चाहिए

10 Best Hill Stations In India : भारत, विविध लैंडस्कैप का देश, ढेर सारे शानदार… Read More

3 days ago

Holi 2026 : होली के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Holi 2026 : रंगों का त्योहार होली, खुशी और उत्सव का समय है. हालांकि, मौज-मस्ती… Read More

5 days ago