Best time to visit Arambol Beach goa
Arambol Beach गोवा का एक खूबसूरत और शांत बीच हैं जो कि यहां पर आने वाले पर्यटकों को बहुत ज्यादा पसंद आता हैं. उत्तरी गोवा में स्थित ये बीच गोवा की राजधानी पणजी से 55 किलोमीटर की दूरी पर हैं. अरम्बोल बीच दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता हैं, बीच पर ही समुद्र तट पर योग की कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, ड्रम सर्कल, सनसेट का आकर्षित नजारा, चट्टानों से कूदकर पैराग्लाइड का अनुभव, वीकैंड में यहां पर एक खूबसूरत बाजार भी लगता हैं, पहाड़ की चोटी पर स्थित एक अद्भुत रहस्यमयी बाबा और इन सबके अलावा यहां के बाजार में घूमने का अनुभव भी लिया जा सकता हैं. इस बीच पर सभी व्यक्तियों के लिए कुछ न कुछ जरूर हैं. अरम्बोल बीच उत्तरी गोवा में स्थित हैं एक शांत बीच है आर इसके एक किनारे पर केरी नामक समुद्र तट हैं तो दूसरे किनारे पर मोरजिम समुद्र तट हैं.
ऐसा माना जाता हैं कि अरम्बोल नामक इस खूबसूरत समुद्र तट की खोज हिप्पी ने सन् 1960 में की थी. (Arambol Beach) तभी से इस खूबसूरत बीच ने यहां के स्थानीय लोगों और देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की मेहमान नवाजी की हैं और ये स्थान उन लोगो के बीच में अधिक लोकप्रिय हुआ हैं जो एक शांत जगह की तलाश करते हैं.
गोवा का अरम्बोल बीच मीठे पानी की झील के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध जो कि बगल के समुद्र तट कालाचा के अंतिम छोर पर हैं. (Arambol Beach) मीठे पानी की झील तक पहुंचने के लिए आपको पैदल ही यात्रा करनी पड़ेगी और झील के पानी में तैरने का आनंद भी लिया जा सकता हैं. यहां की रेत का उपयोग इलाज के लिए भी किया जाता हैं.
अरम्बोल बीच पर स्थित नर्म सफेद रंग की रेत और शीतल जल यात्रियों के लिए एक अद्भुत दृश्य प्रदान करता हैं और धूप में बैठने का आनंद भी लिया जा सकता हैं. अगर आप साहसिक और रोमांचक कार्य करने में रूचि रखते है तो यहां की छोटी पहाड़ी से पैराग्लाइडिंग और डॉल्फिन जैसी गतिविधियों का मजा ले सकते हैं.
गोवा का अरम्बोल बीच यहां पर होने वाली पार्टियों के लिय भी प्रसिद्ध हैं. अरम्बोल बीच के नजदीक होने वाली पार्टियों को खूबसूरत तरीके से ओर्गेनाइज किया जाता हैं. बीच के आसपास के जंगल, लैगून, झील, झूला के अतिरिक्त अन्य कई ऐसी खूबियां है जो कि इस स्थान को पार्टी के शौकीन व्यक्तियों के लिए पसंदीदा बनाती हैं. इसके चारों ओर आराम करने के लिए एक स्थान हैं और अरम्बोल बीच के पास के कई स्थानों पर संगीत बजते रहता है जिसका लुत्फ आप भी उठा सकते है.
Aravelum Waterfall के बिना अधूरी है आपकी Goa Trip, जानें इस डेस्टिनेशन के बारे में
(Arambol Beach) अरम्बोल बीच पर विंदालू, कैफ्रियल, शोर्पटल जैसे ताजा और स्वादिष्ट समुद्री व्यंजन आपके मुंह का टेस्ट बनाने के लिए आपको मिल जायेंगे. अगर आप चाहें तो पूरा दिन और पूरी रात का समय यहां पर आराम से गुजार सकते हैं. ठंडी बियर का मजा लेते हुए अपने दोस्तों के साथ चिलिंग पार्टी और चैटिंग का आनंद उठा सकते हैं. अगर आप सुबह के वक्त यहां पर घूमने के लिए आते हैं तो आपको स्वादिष्ट नाश्ता भी परोसा जायेगा. ड्रम सर्कल, या सन सेट का खूबसूरत नजारा आपको मन्त्र मुग्ध कर देता हैं, हफ्ते के अंत में समुद्र तट पर लगने वाला खूबसूरत बाजार, पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक अद्भुत रहस्यमयी बाबा से जुडी बातें, चट्टानों से छलांग लगा कर पैराग्लाइड का अनुभव और किटसजी बाजार में घूमने का अनुभव लिया जा सकता हैं.
अगर आप गोवा के आकर्षित अरम्बोल बीच की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप नवम्बर से मार्च महीने तक का समय यहां पर घूमने के लिए एक दम सही माना जाता है.
अगर आप अरम्बोल बीच जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी आप अपनी सुविधा के हिसाब से फ्लाइट, ट्रेन, बस या फिर अपनी गाड़ी से आसानी से पहुंच सकते हैं. इस बीच से 60 किलोमीटर की दूरी पर डाबोलिम एयरपोर्ट है तो वहीं 27 किलोमीटर दूर थिविम रेलवे स्टेशन है. यहां दोनों जगहों से ही आपको आसानी से लोकल गोवा का ट्रांसपोर्ट मिल जाएगा. जिसकी मदद से आप अपनी मंजिल पर पहुंच जाएंगे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More