Camping Destinations Near Delhi:
Camping Destinations Near Delhi: शहर की भाग-दौड़ से दूर रात को खुले असमान के नीचे रहकर तारों को निहारना किसे नहीं पसंद! इसके साथ ही, अगर दोस्तों का साथ हो और बारबिक्यू स्नैक्स हों, तो कहने ही क्या. ऐसे रूमानी माहौल में डांस करने की तमन्ना हर किसी की होती है. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपका भी यही सपना है तो हम आपके लिए लाए हैं दिल्ली के पास बेस्ट कैंपिंग डेस्टिनेशंस . (Camping Destinations Near Delhi) की जानकारी. अगर आप वीकेंड पर ट्रेक करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है.
कैंपिंग का अपना एक अलग ही मजा है. शहरों की भीड़भाड़ और रोजमर्रा की जिंदगी से एक ब्रेक लेकर कुछ एडवेंचर करने की चाह रखने वाले लोग अक्सर कैम्पिंग करना पसंद करते हैं. कैंपिंग आपको नेचर के करीब जाकर एक अलग तरीके से जीवन जीने का अनुभव प्रदान करती है. आमतौर पर लोग कैंपिंग के लिए दूर-दूर जाते हैं लेकिन एनसीआर के आसपास भी कई लोकप्रिय कैंपिंग आॉप्शन हैं, जिन्हें आप बेहद आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं.
अगर, आप दिल्ली या एनसीआर में रहते हैं और नजदीक में ही कैम्पिंग करने का मन बना रहे हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दिल्ली के करीब 5 बेस्ट कैंपिंग ऑप्शंस के बारे में बताते हैं…
दिल्ली के पास मशहूर एडवेंचर कैंपिंग में सबसे पहले नाम आता है दमदमा लेक का, जहां पर आप बोटिंग से लेकर रॉक क्लाइम्बिंग, कमांडो नेट, बैलेंस वॉक और स्पाइडर नेट आदि का आनंद ले सकते हैं. चूंकि यह एक तरफ अरावली पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है, इसलिए आप यहां ट्रैकिंग भी कर सकते हैं. यह उन जगहों में से एक है जहां आप दिल्ली के पास लग्जरी कैम्पिंग कर सकते हैं. दिल्ली से दमदमा लेक की दूरी करीबन 62.5 किमी है.
दिल्ली के पास फेमस कैंप्स में से एक, कैंप वाइल्ड धौज है. यहां एडवेंचर एक्टिविटीज से लेकर स्वादिष्ट भोजन तक सभी तरह के कैम्पिंग पैकेज मौजूद हैं, धौज में अडवेंचर ऐक्टिविटी जैसे रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, फ्लाइंग फॉक्स, हाइकिंग, माउंटेन बाइकिंग, एटीवी राइड और ज़ोरबिंग के ऑप्शंस मिलते हैं. साथ ही, यहां बोनफायर और डीजे नाईट जैसे प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं. दिल्ली से धौज की दूरी: 61.5 किमी और गुरुग्राम से 32 किमी है.
अरावली पहाड़ियों और विशाल खेतों से घिरा एक बेहतरीन जगह, परिवार या दोस्तों के साथ कैम्पिंग करने, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, शूटिंग, टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज, ज़ोर्बिंग, साइकलिंग, आदि के लिए एक आदर्श स्थान है. यहां पर आप फैमिली के साथ कई बेहतरीन एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं. दिल्ली से कैंप मस्टैंग की दूरी लगभग 50 किमी है.
यहां पर कैम्पिंग करने का एक फायदा यह है कि यहां पर सभी उम्र के लोगों के लिए एक्टिविटीज मौजूद हैं. कैंप टिक्कलिंग में आप पैरामोटरिंग, पेंटबॉल, ज़ोरबिंग और जम्मारिंग जैसी ऐक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं. यह दिल्ली के पास कैम्पिंग करने की बेहतरीन जगहों में से एक है. दिल्ली से कैंप टिक्कलिंग की दूरी लगभग 60 किमी है.
बात अगर पहाड़ों की गोद की हो, तो कहने ही क्या. आप दिल्ली के पास खूबसूरत मौजूद इस एडवेंचर साईट पर कैम्पिंग का मजा ले सकते हैं. टार्ज़न स्विंग्स, मोगली वॉक, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, वैली क्रॉसिंग और कमांडो क्रॉल जैसी ऐक्टिविटीज यहां करवाई जाती हैं.
इसके अलावा आप यहां कौड़िया जंगल की सैर करने या सुरकंडा देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं. यहां आप बॉनफायर, बार्बिक्यू नाईट और आउटडोर गेम्स का भी मजा ले सकते हैं. दिल्ली के पास नाइट कैंपिंग के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है. दिल्ली से कनाताल की दूरी 317 किमी है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More