Indian Railway Bedroll News: कैसे चेक करें कि आपकी बर्थ पर बेडरोल सुविधा है या नहीं?
Indian Railway Bedroll: Indian Railway Catering and Tourism Corporation ( IRCTC ) ने पूरे देश की कई ट्रेनों में बेडरोल और कंबल की सेवाएं देना शुरू कर दिया है. इंडियन रेलवे अब एसी कोच में यात्रियों को बेडरोल और कंबल सेवाओं के हिस्से के रूप में सीलबंद कवर में तकिए, कंबल, चादर और तौलिये दे रहा है. कोरोना काल में इस सर्विस को बंद कर दिया गया था. फिर से शुरू सर्विस के लिए आपको एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा.
बता दें कि रेलवे अधिकारियों द्वारा कोविड-19 महामारी आने के बाद से कंबल और चादर उपलब्ध कराने की सेवाएं बंद कर दी गई थीं. सिर्फ कुछ ही ट्रेनें एक्सट्रा चार्ज लेकर ये सेवाएं दे रही थीं.
Longest Railway Routes In India : जानें भारत के सबसे लंबे रेल सफर के बारे में
रेलवे अधिकारियों ने मई 2020 में घोषणा की थी कि यात्रियों को एसी कोच में कंबल और पर्दे उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे. यात्रियों को लंबी यात्रा के लिए अपने कंबल लाने की सलाह दी गई और इस घोषणा के बाद एसी का तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखा जाने लगा था.
अधिकारियों के अनुसार, उत्तर रेलवे की 92 ट्रेनों ने पर्दे का प्रावधान शुरू किया गया था. इस बीच, कई ट्रेनों ने लिनन और बेडरोल प्रावधान शुरू कर दिए हैं. अब 23 और ट्रेनों में बेडरोल सेवाएं शुरू कर दी है.
इंडियन रेलवे ने दरभंगा से पुणे जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ पुणे एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया सुपर फास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई मेल और दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 1126 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जिसमें अब यात्रियों को कंबल-चादर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
कोरोनावायरस महामारी की वजह से ट्रेनों में लोगों को कंबल-चादर देना बंद कर दिया गया था. एसी कोच के पर्दों को भी हटा दिया गया था. अब चूंकि जनजीवन सामान्य हो रहा है, तो भारतीय रेलवे भी अपनी पुरानी व्यवस्था बहाल कर रही है.
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं. इसमें उन 1126 ट्रेनों की लिस्ट दी गयी है, जिनमें कंबल-चादर देने की व्यवस्था फिर से शुरू की गयी है. हालांकि, IRCTC ने यह भी कहा है कि ट्रेन में यात्रा करने से पहले इस बात की तस्दीक कर लें कि आपके ट्रेन में यह व्यवस्था शुरू हुई है या नहीं. ट्रेन की पूरी सूची नीचे दी गयी है.
IRCTC ने कहा है कि 1126 ट्रेनों में लिनेन उपलब्ध कराया जा रहा है. जो लिस्ट जारी की गयी है, उसमें जिन ट्रेनों के नाम एवं नंबर शामिल नहीं हैं, उनमें अभी यह व्यवस्था शुरू नहीं की गयी है. आने वाले दिनों में उन ट्रेनों में भी यह व्यवस्था शुरू की जायेगी. जब तक उन ट्रेनों में चादर-कंबल की व्यवस्था को फिर से बहाल नहीं किया जाता, तब तक यात्रियों को स्वयं उसकी व्यवस्था करनी होगी.
अगर आप हाल ही ट्रेन में सफर करने वाले हैं और आप कंफूयज हैं की आपको चादर और कंबल मिलेगा की नहीं तो आप बिलकुल न घबराएं. हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे करें चेक कि आपको बेडरोल की सुविधा मिलेगी या नहीं. आप इस लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं कि आपकी बर्थ पर बेडरोल की सुविधा दी जा रही है या नहीं. ऐसा करके आप ट्रेन नंबर के साथ जानकारी हासिल कर सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More