Adventure Tour

मेघालय जाएं तो जरूर घूमें Balpakram National Garden

Balpakram National Garden: भारत स्थित मेघालय देश का खूबसूरत शहर है, जो अपने कुदरती खजाने के लिए विश्व भर में जाना जाता है. देश-विदेश के सैलानी यहां सुकून भरा समय और रोमांच की तलाश में आते हैं. मेघालय प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य है, जहां आप जैव विविधता का आदर्श रूप देख सकते हैं. नदी, झरने, पहाड़ी, गहरी घाटियां और घने जंगलों में इस राज्य की जान बसती है. मेघालय का शाब्दिक अर्थ है ‘बादलों का घर’. यहां मौजूद ऊंची-ऊंची पहाड़ियां बादलों को नजदीक से देखने का अवसर प्रदान करती हैं.

Shillong Tours – यहां है मानव निर्मित Umiam Lake, ट्रेवल itinerary में जरूर करें शामिल

एक रिफ्रेशिंग और यादगार अवकाश के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं. प्रकृति प्रेमियों के लिए मेघालय किसी जन्नत से कम नहीं, वाइल्ड लाइफ रोमांच के लिए भी यह राज्य काफी जाना जाता है. इस लेख में हम आपको मेघालय के प्राकृतिक खजाने मे से एक बालपक्रम नेशनल गार्डन के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह नेशनल पार्क आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है.

बालपक्रम नेशनल गार्डन समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य का एक अद्भुत नेशनल पार्क है. यह राष्ट्रीय उद्यान राज्य की गारो हिल्स के पास स्थित है. यहां की चट्टानी पहाड़ियों को देखते हुए इसकी तुलना एरिजोना के ग्रैंड कैनियन से की जाती है. यह पहाड़ी वन क्षेत्र 220 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला है. आप यहां जैव विविधता का आदर्श रूप यहां देख सकते हैं.

भारत का सबसे अनोखा गांव है Mawlynnong Village, यहां बेटी होती है जायदाद की मालिक

बालपक्रम नेशनल गार्डन विभिन्न वनस्पती, जंगली जीवों और पक्षियों की प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है. जंगली जानवरो में आप यहां बाघ, हाथी, गोल्डन कैट, पानी वाली जंगली भैंस, रेल पांडा, भौकने वाली हिरण आदि को देख सकते हैं. इसके अलाावा आप यहां पक्षी विहार का आनंद भी ले सकते हैं. यहां स्थानीय के साथ-साथ प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियां निवास करती हैं.उद्यान के अंदर मौजूद नदी और झील इन पक्षियों को निवास स्थान हैं. आप यहां लोकप्रिय पिच्चर प्लांट भी देख सकते हैं, जिसे मांसाहारी पौधा कहा जाता है.

Best time to visit Balpakram National Garden

पहाड़ी घाटियों से घिरा यह एक अद्भुत राष्ट्रीय उद्यान है. मॉनसून के मौसम को छोड़कर आप यहां किसी भी समय आ सकते हैं. मॉनसून के दौरान मेघालय अत्यधिक वर्षा ग्रहण करता है, इसलिए इस दौरान इस पहाड़ी उद्यान का सफर न करें. आप यहां अक्टूबर से लेकर जून के बीच का प्लान बना सकते हैं. इस दौरान यहां का मौसम काफी अनुकूल बना रहता है.

Why should the Balpakram National Garden

बालपक्रम नेशनल गार्डन की सैर आपके लिए कई मायनो में खास हो सकती है. यह नेशनल पार्क अपने वन्यजीवन के साथ-साथ अपनी खास भौगोलिक संरचना के लिए भी जाना जाता है. इस पहाड़ी आकृति को देखते हुए इसकी तुलना एरिजोना का ग्रैंड कैनियन से की जाती है. एक प्रकृति प्रेमी ले लेकर रोमांच का शौक रखने वालों के लिए यह एक शानदार जगह है, जहां अपने आनंद को दुगना किया जा सकता है. आप यहां से गारो हिल्स के अद्बुत दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं. अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां के प्राकृतिक दृश्यों को अपने कैमरे में उतार सकते हैं.

How to Reach Balpakram National Garden

बालपक्रम नेशनल गार्डन आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं. यहां का नजदीकी हवाईअड्डा गुवाहाटी एयरपोर्ट है, जहां से आप सड़क मार्गों के द्वारा उद्यान तक पहुंच सकते हैं. रेल मार्ग के लिए आप गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं. अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.

By Air

गुवाहाटी नजदीकी हवाई अड्डा है जो शिलांग और गुवाहाटी से बलपक्रम नेशनल गार्डन की ओर जाता है.

By Train

नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी है जो तुरा से 220 किलोमीटर दूर है.

By Road:

मेघालय सरकार परिवहन के विभिन्न तरीकों की पेशकश करती है जो इस पार्क की ओर ले जाती है. बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान से नजदीकी गांव तुरा है जो 167 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

9 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago