Adventure Tour

Kunzum Pass Tour Guide: स्पीति घाटी में कुंजुम पास किसी स्वर्ग से कम नहीं!

Kunzum Pass Tour Guide: स्पीति घाटी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है कुंजुम पास. यह कुल्लू और लाहुल के बीच से स्पीति घाटी में स्वर्ग की तरह है. यह भारत के सबसे ऊंचे दर्रों में से एक है, जो समुद्र तल से 15,060 फीट ऊपर है. यहां आपको बहुत बेहतरीन व्यू देखने को मिलेंगे. ठहरने या भोजन के विकल्प खोजने के लिए आप पास के गांव ‘ लोसर ‘ में जा सकते हैं. वह कुंजुम दर्रे से केवल 16 किलोमीटर दूर है.

Kunzum Pass Tour Guide के इस ब्लॉग में हम आपको पूरी जानकारी देंगे. तिब्‍बती इसे कुंजुम ला के नाम से बुलाते हैं. कुजुम क्षेत्र का सबसे ऊंचा मार्ग है कुंजुम पास. कुंजुम पास कुल्‍लू घाटी से लाहौल-स्‍पीति से जुड़ा हुआ है. कुंजुम पास में आपको बारा शिग्‍री ग्‍लेशियर का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता. कुंजुम पास में आप खूब सारी तस्‍वीरें खिंचवा सकते हैं.

Sheshnag Lake Importance: अमरनाथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली इस लेक का क्या है महत्व?

इसके साथ ही कुंजुम रेंज पर स्थित यह पर्वत मार्ग कप्लस के घूमने के लिए एक शानदार जगह है. यह दर्रा कुल्लू और लाहौल घाटी को स्पीति घाटी से जोड़ता है और यहां से यह लगभग 9 किमी का एक और ट्रेक है जो कि एयवेंचर के लिए जाना जाता है.

कैसे पहुंचे कुंजुम पास  || How to reach Kunzum Pass

फ्लाइट से कैसे पहुंचे कुंजुम पास || How to Reach Kunzum Pass by flight

नजदीकी हवई अड्डा भुंतर एयरपोर्ट है जो कि स्पिति से लगभग 245 किमी की दूरी पर स्थित है. यहां उतरने के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट ले सकते हैं. यह हवाई अड्डा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधीन है. इसके अलावा यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस  है.

ट्रेन से कैसे पहुंचे कुंजुम पास || How to Reach Kunzum Pass by Train

नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिंदर रेलवे जो कि 254 किमी की दूरी पर स्थित है. अगला नजदीकी रेलवे स्टेशन जो दूर के शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. चंडीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई आदि शहरों से अच्छी कनेक्टिविटी है जो कि 412 किमी की दूरी पर स्थित है. रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी के द्वारा शेष बची दूरी को कवर कर सकते है.

Best Places To Visit in Haridwar: हरिद्वार जा रहे हैं घूमने तो इन जगहों को करें अपने लिस्ट में शामिल

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे कुंजुम पास || How to Reach Kunzum Pass by Road

अगर आप स्पीति के पास रहते हैं, तो आप सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करना आपके के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यहां जाने के लिए या तो अपनी गाड़ी ले सकते हैं या फिर कैब किराए पर ले सकते हैं.

कुंजुम पास घूमने का सही समय || Best time to visit Kunzum Pass

कुंजुम पास की यात्रा के लिए सबसे सही समय अप्रैल से मई के महीनें के बीच होता है क्योंकि इस दौरान, बर्फ पिघलनी शुरू हो जाती है और यात्रा करने के लिए सड़कें भी खुल जाती हैं.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago