Nimmu in Leh , Places where Modi Wisited in Leh, Leh Ladakh information, Nimmu Army Base in Leh, Modi visited Leh
नीमू ( Nimmu in Leh ) वह जगह जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह सेना के फॉरवर्ड बेस पर पहुंचे और सैन्य तैयारियों का जायजा लिया, वो जगह है कैसी, क्या खासियत है नीमू ( Nimmu in Leh ) की. इस आर्टिकल में लेह के एक छोर पर स्थित इस जगह के बारे में आप जानेंगे. नीमू ( Nimmu in Leh ) लद्दाख के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित एक गांव हैं जहां की खूबसूरती आपकी सांसों में बस जाती है.
इस कस्बे में ही सिंधु और जांस्कर (Indus and Zanskar Rivers) नदियों का संगम होता है. हाई ऐटिट्यूड वाले क्षेत्र में स्थित इस जगह करने के लिए ऐक्टिविटीज तो बहुत नहीं हैं लेकिन रिवर राफ्टिंग के शौकीन लोगों के लिए ये जगह जन्नत सरीखी है. सुंदर नदी सिंधु ( Indus River ) इस जगह से होकर गुजरती है और बेहद शानदार नजारे पैदा करती है.
गांव में एक heritage hotel है जिसका नाम Nimmu house है, ये एक मस्ट विजिट प्लेस है. इसके साथ ही, ठंडे इलाके ऐसे हैं जैसे यहां कोई आता ही न हो. Basgo, Likir और Alchi monasteries में भी ट्रैवलर्स को शानदार नजारे मिलते हैं. लेह से नीमू आने के दौरान, आप रास्ते में पड़ने वाले Pathar Sahib Gurudwara भी जा सकते हैं.
इसे Nimu या Nimoo, दोनों ही नामों से जाना जाता है. नीमू ब्लॉक का हेडक्वार्टर लेह डिस्ट्रिक्ट में पड़ता है. यह लेह से 35 किलोमीटर की दूरी पर Likir Tehsil में स्थित है.
यहां रिवर राफ्टिंग करने वाले ग्रुप्स के लिए Nimoo एक स्टॉप होता है. सालाना होने वाले river rafting expedition के लिए भी यह एक स्टार्टिंग पॉइंट है. यह सिंधु नदी में होती है.
नीमू का तापमान गर्मियों में 40 °C तो सर्दियों में −29 °C रहता है. इस एक्सट्रीम वेदर कंडीशन की वजह से यहां वनस्पतियां न के बराबर हैं. मशहूर Magnet Hill यहां से दक्षिण दिशा की तरफ 7.5 किलोमीटर की दूरी पर है.
6 अगस्त 2010 को आई लद्दाख की बाढ़ में ये इलाका भी चपेट में आया था..
Nimo में कई मोनेस्ट्रीज और बगीचे हैं. सिंधु नदी ( Indus River ) (Grade 1 ) और जांस्कर नदी ( Zanskar River ) (Grade 2) में राफ्टिंग यहां का फेमस आउटडोर स्पोर्ट है.
नीमू अपने चाय समोसे और छोला पूरी के लिए बेहद मशहूर है. यहां के अलग अलग गांवों में जाने वालों के लिए यहीं पर एक मशहूर चाय पॉइंट भी है.
Magnet Hill या Nimoo-Leh Magnet Hill एक ग्रेविटी हिल है जो लद्दाख के लेह में स्थित है. आसपास की पहाड़ियों के जॉगरोफिकल फीचर्स की वजह से यहां गाड़ियां खुद ब खुद चलती प्रतीत होती हैं. नीमो से दक्षिण पूर्व में 7.5 किलोमीटर की दूरी पर और श्रीनगर-लद्दाख रोड पर पश्चिम में 26.5 किलोमीटर की दूरी पर यह स्थित है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More