The Ridge Shimla : शिमला के द रिज के आसपास घूमने के लिए क्या क्या जगहें हैं? यहां कैसे पहुंचे? जानिए पूरी डिटेल
The Ridge Shimla : द रिज हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित प्रमुख टूरिस्ट प्लसों में से एक है. यह स्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेलों और समारोहों के लिए फेमस है. इस स्थान पर समर फेस्टिवल आयोजित किया जाता है जिसमें कई प्रकार की एक्टिविटी होती है. द रिज में पर्यटक हिमाचली पोशाक में घोड़े की सवारी,आइसक्रीम और फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं.
यहां पर पर्यटक फोटो क्लिक करना बेहद पसंद करते हैं. द रिज शिमला में कई सरकारी इमारतें मौजूद हैं, जैसे कि एचपी टूरिस्ट इन्फो सेंटर, नगर निगम कार्यालय. साथ ही यहां हिमाचल पर्यटन के रेस्टोरेंट और बार भी हैं.
कपल्स के लिए द रिज शाम में प्रकृति, सुंदरता और हवा का एक रोमांटिक संगम पेश करता है. इस आर्टिकल हम द रिज शिमला की खूबसूरती और महत्व के बारे में लिख रहे हैं, जरूर पढ़े.
द रिज, शिमला का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. सांस्कृतिक केंद्र होने के अलावा, द रिज के वाटर टैंक्स पूरे शहर में पानी सप्लाई करते हैं. यह पानी की टंकी चूने के मोर्टार के साथ 1880 के दशक में बनाई गई थी.
द रिज शिमला में मेले भी आयोजित किए जाते हैं. शिमलe शहर में होने वाले प्रमुख इवेंट्स को द रिज स्थल पर ही आयोजित किया जाता है. द रिज का सबसे फेमस त्योहार समर फेस्टिवल है. इस फेस्टिवल में कई प्रमुख कार्यक्रम होते हैं, जैसे लोक नृत्य, फूड फेस्टिवल, फूलों के कार्यक्रम, आइस स्केटिंग फेस्टिवल और हिमाचली फिल्म महोत्सव.
प्राकृतिक रूप से आइस स्केटिंग रिंक (Ice Skating Rink) के लिए एशिया में शिमला एकमात्र स्थान है. आइस स्केटिंग प्रतियोगिता दिसंबर में शुरू होती है और फरवरी तक चलती है.
क्राइस्ट चर्च शिमला का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. क्राइस्ट चर्च द रिज से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. द रिज पर स्थित इस चर्च का निर्माण वर्ष 1857 में किया गया था.
इस चर्च को पूरा करने में करीब 3 साल का समय लग गया था. इस चर्च में भारत का सबसे बड़ा पाइप अंग भी है, जिसे आप बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक 3 इडियट्स में देख चुके होंगे.
समर हिल, द रिज से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिसको पॉटर्स हिल भी कहते हैं. पुराने समय में यहां पर कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए इकट्ठा होते थे. अगर आप द रिज घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको समर हिल की सैर भी करना चाहिए.
चैल एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है जो शिमला से 44 किमी और द रिज से 55 किमी की दूरी पर स्थित है. चैल अपने सुंदर व्यू और जंगल के लिए फेमस है.
अर्की किले का निर्माण 1660 ईस्वी में किया गया था. ये राजपूत और मुगल वास्तुकला का मेल है. अगर आप इतिहास के बारे में जानने में रुचि रखते हैं तो आपको इस किले की यात्रा जरूर करना चाहिए.
समुद्र तल से 2044 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नालदेहरा शिमला के पास एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है. यह द रिज से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. लॉर्ड कर्जन ने यहां एक गोल्फ कोर्स की स्थापना की थी.
मशोबरा हिमाचल प्रदेश में एक हरे-भरे मैदान में फैला हुआ है. ये लगभग 7700 फीट की ऊंचाई स्थित है. मशोबरा द रिज से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
शिमला राज्य म्यूजियम द रिज से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इस म्यूजियम को हिमाचल राज्य म्यूजियम और पुस्तकालय के रूप में भी जाना जाता है. शिमला राज्य म्यूजियम में कई मूर्तियों, पेंटिंग्स, हस्तशिल्प और सिक्कों का संग्रह है.
कुफरी शिमला से 17 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है. कुफरी, द रिज से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
माल रोड, द रिज के नीचे स्थित शिमला की एक ऐसी जगह है जो कई दुकानों, कैफे, रेस्तरां, पुस्तक की दुकानों और कई पर्यटकों के ठहरने की जगह है.
ग्रीन वैली एक सुंदर और आकर्षक पर्वत श्रृंखला है जो द रिज से 14.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और शिमला से कुफरी के रास्ते पर पड़ती है. ग्रीन वैली चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई जो देवदार के घने जंगलों से ढकी हुई हैं.
कामना देवी मंदिर शिमला से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत मंदिर है जो लुभावने पहाड़ों से घिरा हुआ है. कामना देवी मंदिर प्रसिद्ध द रिज से 4.6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
संकट मोचन मंदिर मंदिर द रिज से 7 किलोमीटर दूरी कालका-शिमला हाईवे पर हरे भरे पेड़ों और पहाड़ों के बीच स्थित है जो यहां आने वाले भक्तों को शांति प्रदान करता है. हनुमान जी के अलावा यहां गवान राम, शिव और गणेश की मूर्तियां भी स्थापित हैं.
फ्लाइट से कैसे पहुंचे द रिज शिमला
अगर आप फ्लाइट से द रिज या शिमला की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो बता दें कि जुब्बारहट्टी शिमला से लगभग 23 किलोमीटर दूर है जो इसका नजदीकी हवाई अड्डा है. जुब्बारहट्टी के लिए चंडीगढ़ और दिल्ली कई नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं. इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद आप शिमला जाने के लिए आसानी से टैक्सी प्राप्त कर सकते हैं और शिमला से द रिज के लिए जा सकते हैं.
ट्रेन से कैसे पहुंचे द रिज शिमला
द रिज मुख्य शिमला शहर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अगर आप ट्रेन से शिमला या द रिज के लिए यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि शिमला में अपना एक छोटा रेलवे स्टेशन है जो शहर के केंद्र से सिर्फ 1 किलोमीटर दूर है और यह एक छोटी गेज रेल ट्रैक द्वारा कालका से जुड़ा हुआ है.
सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे द रिज शिमला
अगर आप सड़क मार्ग से द रिज या शिमला की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि शिमला सड़क मार्ग से देश के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. नेशनल हाईवे 22 शिमला को चंडीगढ़ से जोड़ता है, जो इसका नजदीकी बड़ा शहर है. शिमला सड़क माध्यम से हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों और कस्बों से भी जुड़ा हुआ है.
द रिज साल भर अपने आकर्षणों से पर्यटकों को लुभाता है लेकिन द रिज घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अगस्त और दिसंबर से जनवरी है. समर फेस्टिवल गर्मियों के महीने में रिज जाने का अच्छा समय हो सकता है. स्थानीय अधिकारी हर साल गर्मियों के फेस्टिवल का आयोजन करते हैं. इस दौरान द रिज शिमला की कल्चर एक्टिविटी के आकर्षण केंद्र बन जाता है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More