Uttarakhand Tours: Uttarakhand opens for tourists, will have to do this work to roam
नई दिल्ली. कोरोना और लॅाकडाउन की वजह से लोगों की जिंदगी मानो थम सी गई है। गर्मी की छुट्टियां बीत गईं, कई त्योहार बीत गए, गेट टु गेदर कैंसिल हो गए हैं। टूरिस्ट्स अब घर से निकलने को आतुर हो रहे हैं। वे घर में रहकर ऊब चुके हैं। आए दिन वो इंतजार करते हैं कि कोई पर्यटकों स्थल खुले और वह घूमने निकल जाएं। तो उनका इंतजार हुआ खत्म हो गया है क्योंकि Uttarakhand Tours उत्तराखंड पर्यटकों के लिए खुल गया है।
प्रदेश की अर्थव्यवस्था के अहम हिस्से पर्यटन को फिर से शुरू करने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। लेकिन यहां आने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। अब अन्य राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले पर्यटक कोविड-19 निगेटिव होने की रिपोर्ट के साथ अगर आते हैं, तो उनको क्वारंटीन नहीं होना होगा। Travel Junoon आपके लिए यात्रा की पूरी जानकारी को लेकर आया है।
आप अगर उत्तराखंड की हरी भरी वादियों में कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं तो आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना होगा। जैसे कि आपको www.smartcitydehradun.uk.gov.in पर खुद को रजिस्टर कराना होगा. यहां आपको 72 घंटे पहले की कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट को अपलोड भी करना होगा। बस ऐसा कर आप अपनी ट्रिप की शुरुआत कर सकते हैं।
Char Dham Yatra – क्या है Gangotri, Yamunotri, Kedarnath, Badrinath की पौराणिक कथा!
अगर आप इन टिप्स के साथ उत्तराखंड के सफर को आगे बढ़ाना चाहते हैं और अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं उत्तराखंड में घूमने की चाह रखते हैं तो Travel junoon आपका दोस्त इस सफर का आपका साथी बनेगा। हम आपको उत्तराखंड में नैनीताल झील, मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश की वादियों में और चार धाम की भी सैर कराएंगे. अगर आप खुद को तरोताजा करने के लिए और कुदरत से जुड़ने के लिए तैयार हैं तो हमें लिख भेजें Gotraveljunoon@gmail.com पर. आपकी ट्रिप को हम बेहतरीन बना देंगे।
Nanital Travel: कहां घूमें, कैसे पहुंचे, आसपास के Tourist Spots
ऐसे पर्यटकों को उत्तराखंड में घूमने की छूट मिलेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की प्रत्येक पर्यटक कोविड-19 नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लेकर राज्य में प्रवेश कर सकेंगे। राज्य के खूबसूरत पर्यटक स्थलों का आनंद लेंगे। इससे राज्य में किसी प्रकार के संक्रमण के खतरे को खत्म किया जा सकेगा। राज्य के पर्यटन व्यवसाय को नई गति मिलेगी। पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को फिर से रोजगार मिलेगा।चारधाम यात्रा फिलहाल उत्तराखंड के निवासियों के लिए ही उपलब्ध होगी।
Gangotri Travel Guide : कैसे जाएं, कहां घूमें, Trekking का भी लें मजा
रजिस्ट्रेशन के वक्त अपलोड करनी होगी कोरोना रिपोर्ट
उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि देश के अन्य राज्यों से आने वाले सभी पर्यटकों को कोविड-19 जांच रिपोर्ट स्मार्ट सिटी देहरादून के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के वक्त अपलोड करनी होगी। साथ ही उन्हें राज्य में घूमते समय इस रिपोर्ट को अपने साथ रखना होगा, तो उनको घूमने में कोई समस्या नहीं आएगी।
कोरोना रिपोर्ट न होने पर 7 दिन होटल में रहना होगा
जिन पर्यटकों ने कोविड-19 टेस्ट नहीं कराया है वे न्यूनतम सात दिन की होटल बुकिंग करवाने की दशा में राज्य में एंट्री कर सकेंगे और 7 दिन बाद वह राज्य में कहीं भी घूम सकेंगे। होटलों को भी निर्देश दिए हैं कि 7 दिन से कम की बुकिंग करने वाले गेस्ट ने आरटी-पीसीआर टेस्ट पिछले 72 घंटों में करवाया है और उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया हो। हालांकि उत्तराखंड के निवासी पर्यटकों को कहीं भी आने-जाने की छूट होगी, इसके लिए उन्हें अनिवार्य रूप से स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More