Khajjiar Lake History Khajjiar Lake Information Khajjiar Lake
किसी ने सही कहा है अगर पृथ्वी में कहीं स्वर्ग है तो वह स्विट्जरलैंड में है। क्योंकि वहां की खूबसूरत पहाडियां, चारों तरफ हरियाली, मन को मदहोश करने वाली नदियां और झीलें पूरी दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन क्या आपको पता है भारत में भी एक स्विट्जरलैंड है, वो भी दिल्ली से महज 508 किलोमीटर दूरी । जी हां ( Khajjiar ) खाज्जिअर जिसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। आइए आपको लिए चलते है उस खूबसूरत जगह पर, और बताते वहां जाना कैसे है?
क्यों कहते है मिनी स्विट्जरलैंड ?: ( Khajjiar Lake ) खाज्जिअर झील हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में है। ये जगह समुद्र तल से 1,920 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। खाज्जिअर को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। ये जगह दुनिया के 160 ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ में से एक है। यहां की खूबसूरती के स्विज राजदूत कायल हो गए थे, और उन्होंने 7 जुलाई, 1992 को खाज्जिअर को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ की उपाधि दी थी।
Khajjiar Lake : खाज्जिअर का आकर्षण चीड़ और देवदार के वृक्षों से ढके ( Khajjiar Lake ) खाज्जिअर झील से है। झील के चारों ओर हरी-भरी मुलायम और आकर्षक घास खाज्जिअर को सुंदरता बनाती है । झील के बीच में टापूनुमा दो जगहें हैं, जहां पहुंचकर पर्यटक और रोमांचित हो जाते हैं। यहां पर Paragliding से लेकर Horse riding तक कई तरह की Activities का आनंद उठा सकते हैं। लेकिन अगर आप गोल्फ के शौकीन हैं तो आपके लिए यह हिल स्टेशन और भी बेहतर है। इसके अलावा Khajjiar Lake के किनारे पहाड़ी शैली में एक नाग देवता का मंदिर बना है। खाज्जिअर में ठहरने के लिए डाक बंगले और रेस्ट हाउस भी हैं, जो आपको रहने के लिए आसानी से मिल जाएंगे।
पढ़ें: Delhi के पास 10 हजार से कम में 35 Best Weekend Destination
कैसे पहुंचे: अगर आप हिमाचल प्रदेश के चंबा या डलहौजी जाते हैं तो वहां से महज आंधे घंटे की दूरी पर है खाज्जिअर । यही नहीं, खाज्जिअर चंडीगढ़ से 352 और पठानकोट रेलवे स्टेशन से मात्र 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए आप शिमला तक रेल और हवाई मार्ग से भी जा सकते हैं जिसके आगे बस या टैक्सी का उपयोग कर आप मिनी स्विट्जरलैंड पहुंच सकते हैं।
दोस्तों, आप भी Travel Junoon के संग जुड़ सकते हैं और अपने लेख हजारों लोगों तक अपनी तस्वीर के साथ पहुंचा सकते हैं. आप अपना लिखा कोई भी Travel Blog, Travel Story हमें भेजें – GoTravelJunoon@gmail.com पर. हम उसे आपकी तस्वीर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करेंगे ।
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More
SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More