Chhath Puja 2022 : छठ पूजा के अगले दिन रात को व्रत करने वाली महिलाओं के लिए गुड़ का खीर बनाया जाता है आइए जानते हैं बनाने की विधि....
Chhath Puja 2022 : आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है. छठ के अगले दिन खरना होता है. जिसमें दूध और गुड़ से खास तरह की खीर बनाकर तैयार की जाती है. इस खीर को रसिया कहते हैं. जिसे बनाने के लिए आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे का प्रयोग किया जाता है.
कई बार महिलाएं ये शिकायत करती हैं कि खरना की ये खीर उनसे स्वादिष्ट नहीं बनती. अगर आपकी भी यही शिकायत है तो आइए जान लेते हैं गुड़ की खीर बनाने का आसान और सही तरीका.
-चावल- 500 ग्राम
-गुड़- 150 ग्राम
-दूध- 2 लीटर
खरना की पूजा में चढ़ाने वाले खीर का प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले दूध गर्म करके उसमें लगभग एक गिलास पानी मिला दें. जब तक यह हल्का गर्म होता है तब तक चावल को पानी से अच्छे से धोकर साफ कर लें. अब इस चावल को दूघ में डालकर चावल को धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें.
वहीं बीच-बीच में कलछी चलाते हुए चावल को अच्छे से पकाएं. जब चावल अच्छे से पक जाएं तो इसे गैसे या चूल्हे से उतार कर साइड में रख दें. फिर ठंडा होने के बाद इसमें गुड़ को तोड़कर खीर में डाल दें और चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं.आपका खरना का प्रसाद बनकर तैयार है.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More