Sharda Sinha Chhath Geet 2022 : लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा के कई ऐसे गीत हैं जिनके बिना आपकी छठ पूजा पूरी हो ही नहीं सकती...
Sharda Sinha Chhath Geet 2022 : बिहार लोकगीत गायन में यदि किसी का नाम बॉलीवुड तक हुआ है तो वह हैं शारदा सिन्हा. जिनकी आवाज़ के बिना छठ पूजा अधूरी है. अपने सबसे फेमस गीत, पाहिले पहिल से पूरी दुनिया पर अपनी आवाज की छाप छोड़ने वाली लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा के कई ऐसे गीत हैं जिनके बिना आपकी छठ पूजा पूरी हो ही नहीं सकती है. आइए जानते हैं मैथिली और भोजपुरी लोकगीत गायिका के चुनिंदा और सबसे अधिक लोकप्रिय छठ गीतों के बारे में.
इस गीत के बिना ऐसा हो ही नहीं सकता है कि आपकी छठ पूजा पूरी हो जाए. ये गीत साल के किसी भी समय सुना जाए तो आपको छठ पूजा की याद आ ही जाती है. भावविभोर कर देने वाले इस गीत को आप इस छठ अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.
इस गीत में आपको छठ गीत से कुछ अलग सुनने को मिलेगा. जहां अधिकांश गीतों से अलग इस गीत का राग थोड़ा ऊंचा है. आप इसे गाते समय छठ पूजा का आनंद ले सकते हैं. ये गाना भी आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएगा. गाने के लिरिक्स भी बेहद आसान है.
शारदा सिन्हा का एक और गीत जो आपको छठ पर्व भाव से भर देगा. इस गीत को उन्होंने साल 1986 में आया ये गीत आज तक छठ पर्व पर पसंद किया जाता है.
इस गाने की ख़ास बात ये है कि इसी गाने को अनुराधा पौडवाल ने भी अपनी आवाज़ में रीक्रिट किया था. दोनों ही आवाजों में इस गीत को खूब पसंद किया जाता है.
पेन्ही ना बलम जी पियरिया
पेन्ही ना बलम जी पियरिया गीत में आपको अभिनेत्री काजल राघवानी भी देखने को मिलेंगी. जहां ये गाना शारदा सिन्हा के मशहूर गाने के ट्रैक को लेकर ही बनाया गया है. इसे भी छठ के समय खूब पसंद किया जाता है.
पहिले पहिल छठी मैया, उगहे सूरज देव, पेन्ही ना बलम जी पियरिया, सवा लाख के साड़ी भींजे, घरे घरे होता छठी माई के वरतिया, जय छठी मैया, छठ माई के बरतिया, छठ गीत, छठी मैया बुलाये, केलवा के पात पर
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More