Food Travel

Chhath Puja 2022 : छठ पूजा के दूसरे दिन बनाया जाता है गुड़ का खीर, जानें बनाने की विधि

Chhath Puja 2022  : आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है. छठ के अगले दिन खरना होता है. जिसमें दूध और गुड़ से खास तरह की खीर बनाकर तैयार की जाती है. इस खीर को रसिया कहते हैं. जिसे बनाने के लिए आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे का प्रयोग किया जाता है.

कई बार महिलाएं ये शिकायत करती हैं कि खरना की ये खीर उनसे स्वादिष्ट नहीं बनती. अगर आपकी भी यही शिकायत है तो आइए जान लेते हैं गुड़ की खीर बनाने का आसान और सही तरीका.

खरना के लिए गुड़ की खीर का प्रसाद बनाने के लिए सामग्री|| Ingredients for making Jaggery Kheer Prasad for Kharna

-चावल- 500 ग्राम
-गुड़- 150 ग्राम
-दूध- 2 लीटर

Chhath Mahaparv 2022  : छठ त्यौहार मनाने के पीछे ये है पौराणिक कथा

खरना का प्रसाद गुड़ की खीर बनाने का ये तरीका || This method of making Kharna’s Prasad Jaggery Kheer

खरना की पूजा में चढ़ाने वाले खीर का प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले दूध गर्म करके उसमें लगभग एक गिलास पानी मिला दें. जब तक यह हल्का गर्म होता है तब तक चावल को पानी से अच्छे से धोकर साफ कर लें. अब इस चावल को दूघ में डालकर चावल को धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें.

Chhath Puja 2022 : इन 7 चीजों के बिना अधूरी रह जाएगी आपकी छठ पूजा

वहीं बीच-बीच में कलछी चलाते हुए चावल को अच्छे से पकाएं. जब चावल अच्छे से पक जाएं तो इसे गैसे या चूल्हे से उतार कर साइड में रख दें. फिर ठंडा होने के बाद इसमें गुड़ को तोड़कर खीर में डाल दें और चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं.आपका खरना का प्रसाद बनकर तैयार है.

Recent Posts

Ganesh Chaturthi 2026 : मोदक कैसे बनाते हैं? जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More

1 day ago

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

6 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

3 weeks ago