Food Travel

Indian Vegetarian Restaurants In Pattaya : पटाया में टॉप 8 वेजिटेरियन रेस्टोरेंट जहां मिलता है टेस्टी फूड

Indian Vegetarian Restaurants In Pattaya : पटाया भारतीयों के बीच ही नहीं दुनिया भर में टूरिस्टों की सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है. ये जगह अपने सुंदर समुद्री बीच, मनोरंजन पार्कों, म्यूज़ियम और रोमांचकारी वाटर स्पोर्ट के लिए जाना जाता है. पटाया प्रकृति और रोमांच प्रेमियों दोनों के लिए एक परफेक्ट जगह है. लेकिन ऐसे लोग जो सिर्फ वेजिटेरियन भोजन का सेवन करते हैं, उन टूरिस्टों के मन में अक्सर ही इस जगह आने से पहले कुछ संदेह रहता है.

हालांकि, आपको ये जानकर खुशी होगी कि पटाया में वेजिटेरियन भोजन की भरमार है, खासकर इंडियन भोजन की… यहां कई रेस्टोरेंट हैं जो वेजिटेरियन भोजन परोसते हैं. ये वेजिटेरियन पूरी तरह से शाकाहारी फूड परोसते हैं. आइए जानते हैं, पटाया में उपलब्ध 8 शाकाहारी बेस्ट रेस्टोरेंट के बारे में.

1.गोविंदम || Govindam

गोविंदम एक 100% भारतीय वेजीटेरियन रेस्टोरेंट है जो पटाया क्लैंग पर स्थित है. साधारण साज-सज्जा, विनम्र और फ्रेंन्डली कर्मचारियों के साथ बैठने की आरामदायक व्यवस्था गोविंदम को बेस्ट भारतीय वेजीटेरियन रेस्टोरेंट में से एक बनाती है. दक्षिण भारत के प्रसिद्ध डोसा और उत्तपम से लेकर उत्तर भारत की प्रसिद्ध मिर्च पनीर और मसाला चाय तक, गोविंदम में मिल जाएगा. यह उन लोगों के लिए एकमात्र समाधान है जो वेजीटेरियन भोजन की तलाश में हैं.

2. इंडियन बाय नेचर || Indian by nature

अगर आप पटाया में टॉप भारतीय रेस्टोरेंट की तलाश कर रहे हैं, तो इंडियन बाय नेचर रेस्टोरेंट आपके लिए बेस्ट है. ये अपने टेस्टी इंडियन फूड के लिए जाना जाता है, इंडियन बाय नेचर ने ट्रैवेलर्स चॉइस और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस बाय ट्रिप एडवाइजर और थाईलैंड टैटलर बेस्ट रेस्टोरेंट अवार्ड जैसे कई पुरस्कार जीते हैं.

3. 5-स्टार जे || 5 Star J

पटाया थर्ड रोड पर स्थित और साउथ पटाया रोड के साथ जंक्शन के करीब 5-स्टार जे है.  रेस्टोरेंट केवल वेजिटेरियन भोजन परोसता है. इसके साथ ही फूड कलर का उपयोग नहीं करता है. वहां “मांस” की जगह वह लोग सोया प्रोटीन ऑप्शन का उपयोग करते हैं और सब कुछ ताजा पकाया जाता है.

4.सारा का एक्सप्रेस शाकाहारी भोजन || Sara’s Express Vegetarian Cuisine

सारा का एक्सप्रेस शाकाहारी रेस्टोरेंट में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी व्यंजनों की एक स्पेसफिक सीरीज उपलब्ध है. हालांकि यह दुकानों की एक सीरीज है, यह पटाया में वेजिटेरियंस के बीच फेमस है. भोजन फ्रेश क्वालिटी के सामान के साथ तैयार किया जाता है.

5. येस वेगन || Yes! Vegan

थप्प्रया सोई 12 पर स्थित, यस वेगन एक गेस्टहाउस और एक रेस्टोरेंट दोनों है. उनका मेनू काफी बड़ा है और इसमें थाई, चीनी, एशियाई और पश्चिमी फूड शामिल हैं. यह एक छोटा और आधुनिक स्थान है जो परिवारों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. यह थोड़ा महंगा है, लेकिन उपलब्ध भोजन की क्वालिटी बेस्ट मानी जाती है.

6. 3 इडियट्स वेजी हब || 3 Idiots Veggie Hub

थप्प्रया रोड पर स्थित, 3 इडियट्स वेजी हब इतालवी, भारतीय, एशियाई और पश्चिमी भोजन का एक मिश्रण है. यह काफी आधुनिक स्थान है लेकिन यहां बहुत ही फ्रेंडली और आराम का माहौल है. ईटिगो के माध्यम से उपलब्ध कुछ अधिक छूट के साथ कीमतें बहुत ही सही है. हालांकि रेस्टोरेंट काफी शांत रहता है लेकिन धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है.

7. रैन थुम्मचट || Raan Thummachat

उत्तरी पटाया में सोई पनियाड चेंज पर स्थित है. ये एक थाई शाकाहारी रेस्टोरेंट है. आफको बता दें पटाया में सबसे अच्छे मूल्य वाले शाकाहारी रेस्टोरेंट में से एक है.

8. रसायन रॉ फूड कैफे || Rasayana Raw Food Café

रसायन रॉ फूड कैफे फेयरटेक्स कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है.  सब कुछ वेज और हाई क्वालिटी का है जो खाने का प्राइस भी सही दाम पर मिल जाता है. भोजन टेस्टी मिलता है और माहौल भी बहुत सुखद है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago