Goa's Paula beach is best for honeymoon couple
Dona paula beach- डोना पाउला बीच को लवर्स पैराडाइस के नाम भी जाना जाता है जो कि गोवा के खूबसूरत बीचों में से एक हैं. ये बीच हनीमून पर जाने वालों के लिए बेहद ही खास हैं. डोना पाउला बीच को प्यार की निशानी के रूप में भी जाना जाता हैं. ये बीच गोवा की राजधानी पणजी से सिर्फ 7 किलोमीटर की दूरी पर गोवा राज्य के उत्तरी क्षेत्र में स्थित हैं. डोना पाउला बीच मोरगुआ बन्दरगाह का एक खूबसूरत नजारा पेश करता हैं. डोना पाउला बीच पर एक पुरुष और महिला की मूर्ती बनी हुई हैं, जो कि पर्यटकों के बीच में आकर्षण का केंद्र हैं. अगर आप एकान्त की तलाश कर रहे हैं या अपने साथी के साथ भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर अकेले में वक्त बिताना चाहते हैं तो गोवा का डोना पाउला बीच आपके लिए बहुत ज्यादा खास बन जाएगा. दरअसल ये बीच लवर्स पैराडाइस के नाम से भी प्रसिद्ध हैं.
Dona paula beachका नाम गोवा के एक वायसराय की बेटी के नाम पर रखा गया था, जिनका नाम डोना पाउला डि मेनेजेस था. इनके बारे में एक कहानी प्रचलित हैं कि इन्होंने यहां के एक स्थानीय मछुआरे से शादी करने की बात कही थी. लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिलने के कारण डोना पाउला ने प्रेम-प्रसंग में यहां की एक चट्टान से कूदकर अपनी जान गंवा दी थी. एक और कहानी ये भी सुनने को मिलती हैं कि यहां के राज्यपाल डोना पाउला की सुन्दरता पर मोहित हो गए थे. लेकिन जब उनकी पत्नी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने आदेश दिया कि डोना पाउला को बिना कपड़ों के पूरे समुद्र तट पर घुमाया जाए और केवल वो मोती की माला पहनाई जाए जो राज्यपाल ने उपहार में दी थी. हालांकि इस घटना के बारे में यहां के स्थानीय मछुआरे अच्छी तरह से प्रकाश डाल सकते हैं. जबकि कुछ लोगों का कहना हैं कि डोना का भूत चांदनी रात में दिखाई देता हैं और कुछ का मानना हैं कि काली अंधेरी रात में दिखाई देता है.
डोना पाउला बीच खजूर और कैसुरीना के पेड़-पोधों से घिरा हुआ हैं और इस बीच का व्यू पॉइंट देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं. आप जब भी इस बीच के व्यू पॉइंट पर जाए तो कम से कम 30 मिनट पहले पहुंच जाए. क्योंकि एक बार में केवल 50 व्यक्तियों को ही इसमें स्थान मिल पाता हैं. डोना पाउला बीच का व्यू पॉइंट सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे के लिए खुला रहता हैं.
डोना पाउला बीच पर समुद्री से जुड़ी गतिविधियों को भी देखा जा सकता हैं जैसे कि पैरासेलिंग, स्कीबॉब, विंडसर्फिंग, वॉटरस्कीइंग, स्विमिंग, स्पोर्ट्स फिशिंग, कयाकिंग, का आनंद डोना पाउला बीच की यात्रा को और अधिक यादगार बना देता हैं. वहीं अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो यहां पर आपको वो भी मिल जाएगा. यहां पर आपको पुआल टोपी, मसाले और फीता रूमाल को बेचते हुए कई लोग नजर आएंगे. नियमित रूप से उपयोग की जाने वाली शराब के अलावा फेनी और पोर्ट वाइन भी आपको सेवन करने के लिए डोना पाउला बीच पर मिल जाएगी. अगर आप जेवर खरीदना चाहते हैं तो डोना पाउला में आपको आभूषण खरीदने के लिए उपयुक्त स्थान मिल जाएगा.
डोना पाउला बीच के अलावा भी आप यहां के कुछ अन्य पर्यटक स्थलों की सैर पर जा सकते हैं, जो कि आपके पर्यटक स्थल डोना पाउला बीच के नजदीक ही हैं. जैसे कि सलीम अली नेशनल पार्क, रीस मैगोस चर्च, काबो डी राम किला, राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान कुछ मशहूर स्थान है.
डोना पाउला बीच पर साल के नवंबर महीने में पानी के खेलों का उत्सव आयोजित किया जाता हैं. इस त्योहार का मुख्य आकर्षण पानी के स्कूटर, सर्फिंग और साइकिल की प्रतियोगिता होता है. इसके अलावा जन्माष्टमी का त्योहार यहां पर धूम-धाम से मनाया जाता हैं. अगर आप इस समय के दौरान गोवा में है तो इन गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं.
डोना पाउला बीच पर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूवर से मार्च महीने के बीच का माना जाता है. इस दौरान मौसम हल्का-हल्का गर्म होता है और हल्की सर्दी भी होती है.
अगर आप डोना पाउला बीच जा रहे है, तो इसके लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस और अपने निजी साधन के माध्यम से आसानी से पहुंच जाएंगे. ये बीच डाबोलिम एयरपोर्ट के नजदीक हैं. एयरपोर्ट से डोना पाउला की दूरी लगभग 26 किलोमीटर की हैं. वहीं डोना पाउला बीच जाने के लिए सबसे पास रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं, जो कि बीच से 28 किलोमीटर की दूरी पर हैं. रेल्वे स्टेशन से बीच तक जाने के लिए आप यहां के स्थानीय साधनों से आसानी से पहुंच जाएंगे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More