Himalayan Tour

जानें, Mount Everest कितनी बढ़ी ऊंचाई

mount everest : दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट (Mount Everest New Height) की ऊंचाई बढ़ गई है. चीन और नेपाल ने संयुक्‍त रूप से ऐलान किया है कि माउंट एवरेस्‍ट की नई ऊंचाई अब 8848.86 मीटर है. एवरेस्‍ट की नई ऊंचाई का ऐलान नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवली और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्‍त रूप से किया. इस तरह से माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई में 86 सेंटीमीटर की बढ़ोत्‍तरी हुई है.

नेपाल में वर्ष 2015 में आए भंयकर भूकंप के बाद से ही यह अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई में बदलाव हुआ है. एवरेस्‍ट की ऊंचाई के विवाद को खत्‍म करने के लिए चीन ने पिछले दिनों 30 सदस्‍यीय सर्वेक्षण दल को रवाना किया था. यह चीनी दल माउंट चोमोलुंगमा बेस कैंप से एवरेस्‍ट पर चढ़ाई के लिए रवाना हुआ था. एवरेस्‍ट के शिखर पर पहुंचकर इस दल ने ग्‍लोबल सैटलाइट सिस्‍टम की मदद से विश्‍व की इस सबसे ऊंची चोटी की माप की थी. एवरेस्‍ट पर चढ़ाई करने वाले इस दल में पेशेवर पर्वतारोही और चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय सर्वेक्षक शामिल थे.

Mount Everest : ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप?

इस सर्वे दल ने ग्‍लोबल नैव‍िगेशन सैटलाइट और ग्रैवीमीटर की मदद से एवरेस्‍ट की ऊंचाई नापी. यह सर्वे दल अप्रैल महीने की शुरुआत में चोमोलुंगमा बेस कैंप पहुंच गया था. वर्ष 1949 में अपनी स्‍थापना के बाद चीन के सर्वेक्षण दल ने अब तक 6 बार एवरेस्‍ट पर चढ़ाई की है और ऊंचाई नापी है. चीन ने वर्ष 1975 और 2005 में एवरेस्‍ट की ऊंचाई जारी की थी. वर्ष 1975 में एवरेस्‍ट की ऊंचाई 8,848.13 मीटर और वर्ष 2005 में 8,844.43 मीटर थी.

Contact Us, for Tour Packages or Travel Query @ Gotraveljunoon@gmail.com

5G signal ‘reached’ summit of Mount Everest

चीन की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोही अब इसके शिखर पर पहुंचकर भी तेज गति वाली 5जी दूरसंचार सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे. चीन के सरकारी मीडिया ने पिछले दिनों खबर दी थी कि दूरवर्ती हिमालयी क्षेत्र में दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले बेस स्टेशन ने परिचालन शुरू कर दिया है. चीन की दिग्गज सरकारी दूरसंचार कंपनी चाइना मोबाइल के अनुसार यह बेस स्टेशन 6,500 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है. यह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के आधुनिक आधार शिविर (बेस कैंप) में स्थित है.

Contact Us, for Tour Packages or Travel Query @ Gotraveljunoon@gmail.com

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago