Honeymoon Tour

Honeymoon In Winter : सर्दियों में हनीमून के लिए 5 बेस्ट प्लेसेस

Honeymoon In Winter – सर्दियां शादी की धुनों के साथ गूंजती हैं और दो जिंदगियों को एक में मिलाती हैं. शादी के बाद हर कपल्स की अपनी अपनी पसंद होती है, कोई हनीमून पर हिस्टोरिकल जगहों पर जाना चाहता है, तो कोई नेचर के बीच रहना चाहता है तो किसी को एडवेंचरस जगहों पर जाना पसंद होता है.

लेकिन जो मजा सर्दियों के दौरान घूमने का है वो मजा आपको कहीं और नहीं मिलने वाला, चलिए आपको दिसंबर में हनीमून पर जाने वाली ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां लोग विंटर्स में घूमना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. तो यहां आपके हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भारत में सबसे अच्छे हनीमून स्थानों की सूची दी गई है.

1. भारत में दमन और दीव हनीमून डेस्टिनेशन || Daman and Diu Honeymoon Destination in India

दमन एवं दीव एक केंद्र शासित प्रदेश है. यह एक तटीय इलाका है.  यहां अपने पार्टनर के साथ आप सुकून के पल बिता सकते हैं.यहां पुर्तगालियों द्वारा बनाई इमारतें, घर, धार्मिक स्थान और कॉलोनियां देखने लायक हैं.  विंटर सीजन में जहां हिल्स स्टेशनों में पर्यटकों की भरमार रहती है, तो ऐसे में आप समुद्र किनारे बीच पर शांत समय बिता सकते हैं.  यहां आप लाइट हाउस, जम्पा गेटवे, जमपोर बीच, देवका बीच, वनकबड़ा बीच, घोघला बीच, नागोआ बीच, जालंधर बीच और गोमती माता बीच घूम सकते हैं.

2. भारत में पुडुचेरी हनीमून डेस्टिनेशन ||Puducherry Honeymoon Destination in India

पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो चेन्नई से लगभग 166 किलोमीटर दूर है. पर्यटक यहां सैर के साथ समुद्र किनारे टहलने का मजा ले सकते हैं.  पुडुचेरी अपने समुद्री तटों के लिए जाना जाता है. पुडुचेरी घूमने का सही समय अक्टूबर से फरवरी में होता है. आप यहां अरबिंदो आश्रम, पैराडाइस बीच, प्रोमेनेड बीच, सेरेनिटी समुद्र तट, ऑरोविले टूरिस्ट प्लेस, एरीकेमेडु, राज निवास, बॉटनिकल गार्डन, लाइट हाउस और गोकिलमबल थिरुक्मेश्वर मंदिर जैसे टूरिस्ट प्लेस घूम सकते हैं.

Oyo Rooms : Unmarried Partner संग ओयो में रूम बुक करना कितना है सेफ? आइए जानते हैं

3. भारत में जैसलमेर हनीमून डेस्टिनेशन || Jaisalmer Honeymoon Destination in India

आप अपना हनीमून राजस्थान के जैसलमेर शहर में मना सकते हैं। यह एक ऐतिहासिक शहर है, जहां आप आकर्षक किलों की सैर कर सकते हैं. शाही अनुभव लेने के लिए यह एक उपयुक्त जगह है. इसके अलावा, आप यहां अपने पार्टनर के साथ ऊंट की सवारी का आनंद ले सकते हैं. यहां आप दिसंबर महीने से लेकर फरवरी महीने तक आ सकते हैं.  यहां के किले स्मारक और लोक संगीत आपकी यादों को और मीठा बनाने का काम करेंगे.

4.भारत में धर्मशाला हनीमून डेस्टिनेशन || Dharamshala Honeymoon Destination in India

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है. धर्मशाला देसी और विदेशी दोनों तरह के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है. यह हनीमून के लिए एक बेस्ट जगह है.  यहां बर्फ से ढके पहाड़ और ट्रेकिंग रूट पर्यटकों को अपनी और खींचते हैं.  प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यहां साहसिक खेलों का भी आनंद ले सकते हैं.  इसके अलावा, आप यहां मैक्लोडगंज, भागसूनाग, डल लेक, पालमपुर और कांगड़ा फोर्ट का भी भ्रमण कर सकते हैं.  आप यहां हनीमून पर दिसंबर से लेकर फरवरी तक किसी भी समय आ सकते हैं.

Auli Tour Guide: किसी जन्नत से कम नहीं है औली की ये 5 जगहें

5.भारत में एलेप्पी हनीमून डेस्टिनेशन || Alleppey Honeymoon Destination in India

रिसॉर्ट्स हाउसबोट में रोमांटिक पल बिताने का अलग ही मजा है.  यह मजा तब और दोगुना हो जाता है जब वे ऐलेप्पी की हाउसबोट्स हों.  केरल स्थित ऐलेप्पी हाउसबोट्स कपल्स के बीच काफी पॉप्युलर हैं.रिवर एस्केप हाउसबोट सर्विस केरल की लग्जरी हाउसबोट सर्विस है, जिसमें तमाम वे सुविधाएं और लग्जरी है, जो आपने सोची भी नही होगी.

रिवर एस्केप हाउसबोट में 1 रूम से लेकर 3 रूम वाले सेट उपलब्ध हैं. आप अपनी सहूलियत और बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी बुक कर सकते हैं. इस हाउसबोट के ज़रिए जब आप नदी में उतरेंगे तो आसपास की छटा और प्रकृति का खूबसूरत नज़ारा आपको देखने को मिलेगा.

Recent Posts

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

6 days ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

1 week ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

2 weeks ago

SBI KYC Online: घर बैठे ऐसे करें SBI की KYC, बैंक जाने की जरूरत नहीं

SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More

2 weeks ago