Oyo Rooms : ओयो होटल की चेन तेजी से देश और दुनिया में आगे बढ़ी है. आप ओयो रूम्स कैसे बुक कर सकते हैं आइए जानते हैं...
Oyo Rooms : ओयो होटल्स की चेन तेजी से आगे बढ़ी है. अब यह दोस्तों और कपल्स की पहली पसंद भी बन गई है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ओयो में कमरा बुक करने की क्या प्रक्रिया होती है. (Oyo Rooms) ओयो का मतलब है एक ऐसी कंपनी जो आपको आपके बजट के हिसाब से रूम देती है. ये रूम आप अपनी सुविधा से इस्तेमाल कर सकतें हैं. ओयो की स्थापना साल 2013 में रितेश अग्रवाल ने की थी.
आपके खुद का कमरा जिसे आप अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हो जब तक आपकी बुकिंग हैं. ये एक इंडिया का बेस्ट ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म है. वैसे आजकल ओयो रूम्स की क्वालिटी से जुड़ी कई तरह की खबरें आती रहती हैं. ऐसे में कंपनी ने सफाई पर खास ध्यान देना शुरू कर दिया है. बहुत से लोगों का ये सवाल भी होता है कि क्या हम ओयो रूम में अपने पार्टनर के साथ निजी पल बिता सकते हैं बिना किसी डर के? तो आपको बता दे कि हां बिल्कुल मगर उसके लिए आपके पार्टनर की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
अगर साफ-साफ शब्दों में कहें तो ओयो से आप उस होटल में रूम ऑनलाइन माध्यम से ले सकते हैं. OYO APP या OYO Website से आप ये बुकिंग कर सकते हैं. ज्यादातर होटल्स आपको सिर्फ स्टे की सुविधा देते हैं. मील इसमें शामिल नहीं होता है.
अब जैसे ही आप ओयो रूम बुक कर लेंगे तो आपको ये बताना होगा कि आप कितने लोग है? एडल्ट है या नहीं? इसके बाद आप सेफली रूम में रह सकते हैं. यह किसी भी आम होटल्स के जैसा ही होता है.
वैसे तो ओयो रूम्स काफी सेफ होते हैं पर आपको भी पूरा ख्याल रखना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार हम अपना पैसा बैंक में रखकर सुरक्षित महसूस करते हैं, पर चोरी तो बैंक में भी हो जाती है उसी प्रकार आपको अगर ओयो रूम में कपड़े उतारने या बदलने हैं तो आपको सबसे पहले तो अच्छे से चैक कर लेना चाहिए की कहीं किसी ने ओयो रूम में कैमरा तो इनस्टॉल नहीं कर रखा है.
मैं ये नहीं कह रही कि कैमरा ओयो में काम करने वाले लोगो ने लगाया होगा या लगाएंगे…. पर हो सकता है आपसे पहले किसी ने वह ओयो रूम बुक किया हो और उसी ने वह कैमरा वह इनस्टॉल कर दिया हो ताकि वह आपको बाद में ब्लैकमेल कर सके… तो सीधा मतलब ये है कि आपको सतर्क जरूर रहना चाहिए.
(1) सबसे पहले आपको Oyo Application को खोलना है.
(2) आपको एक सर्च का आप्शन दिखेगा, आप जिस जगह भी होटल बुक करना चाहते हैं उस जगह का नाम टाइप कर दीजिये, साथ ही साथ उस जगह Oyo के वहां कितने होटल हैं वह भी आपको दिखेंगे.
(3) फिर आपको अपनी चेक इन और चेक आउट डेट भर देनी है.. साथ ही साथ आप कितने व्यक्ति के लिए होटल बुक करा रहे हैं यह भी भरना है.
(4) जैसे ही आप अप्लाई का बटन दबा देंगे आपके सामने Oyo के उस जगह अवेलेबल सारे होटल्स आ जाएंगे.
(5) आपके सामने एक फ़िल्टर का आप्शन भी होगा जो आपको आपके मनपसंदीदा होटल रूम बुक करने में मदद करेगा.
(6) अपनी जरूरत के मुताबिक फ़िल्टर आप्शन का इस्तेमाल करिए और अप्लाई फ़िल्टर पर क्लिक करिए.
(7) फिर आपको फ़िल्टर के मुताबिक होटल रूम देखने को मिलेंगे, आपको जो पसंद आए उसपर क्लिक करें.
(8) फिर आपके सामने होटल रूम की अलग-अलग पिक्चर आ जाएगी और साथ-ही-साथ लोगों के द्वारा दी गयी रेटिंग्स, उस आधार पर होटल रूम चुनें और अभी बुक करें पर क्लिक करें.
(9) इसी के साथ आपका होटल रूम बुक हो जायेगा और साथ ही साथ आपको आपके दिए गए मोबाइल नंबर और email id पर कन्फर्मेशन मेसेज भी आएगा.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More