Atal Bridge in Ahmedabad : पतंग के डिजाइन वाले अटल ब्रिज ने दुनिया का ध्यान खींच लिया. आइए जानते हैं गुजरात के इस करिश्मे के बारे में...
Atal Bridge in Ahmedabad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अगस्त से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट फुटओवर ब्रिज ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन किया. यह रिवरफ्रंट के पूर्व और पश्चिम हिस्से को जोड़ता है.
प्रधानमंत्री ने भुज में 470 एकड़ के स्मृति वन स्मारक का भी उद्घाटन किया और अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट में खादी उत्सव को संबोधित किया. साथ ही कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. पीएम मोदी 27 और 28 अगस्त को गुजरात के दौरे पर रहे.
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि 28 अगस्त को पीएम मोदी भारत में सुजुकी के 40 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में खादी उत्सव को संबोधित किया. 28 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे भुज में स्मृति वन स्मारक का उद्घाटन किया. इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री भुज में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.
खादी के उत्पादों के बारे में जागरुकता पैदा करके और युवाओं में इसके उपयोग को बढ़ावा देकर खादी को लोकप्रिय बनाने का प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है. प्रधानमंत्री के प्रयासों के परिणामस्वरूप, 2014 के बाद से भारत में खादी की बिक्री में चार गुना वृद्धि देखी गई है, जबकि गुजरात में खादी की बिक्री में आठ गुना की भारी वृद्धि देखी गई है.
भुज में स्मृति वन स्मारक लगभग 470 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है, जो 2001 के भूकंप के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 13,000 लोगों की स्मृति में बनाया गया है. इसमें उन लोगों के नाम हैं, जिन्होंने भूकंप के दौरान अपनी जान गंवाई थी.
इसके अलावा, पीएम मोदी ने सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर सहित भुज में लगभग 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. नहर की कुल लंबाई लगभग 357 किमी है. इससे कच्छ जिले के सभी 948 गांवों और 10 कस्बों में कच्छ में सिंचाई और पीने का पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
बैठने की बेंच
गतिशील रंगों के लिए एलईडी लाइटिंग
हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता
कला और सांस्कृतिक गैलरी
आस-पास खाने की दुकानें
दो और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग
साइकिल पथ
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More