Honeymoon Tour

Cabo de Rama Goa : Travel फैंटेसी को जीने का जबर्दस्त ठिकाना है ये बीच

काबो डी रामा ( Cabo de Rama Beach ) गोवा के खूबसूरत बीचों में शुमार एक अद्भुत बीच हैं इस बीच की उत्तरी दिशा में एक छोटी और उथली नदी भी हैं। कैबो डी रामा बीच ( Cabo de Rama Beach ) से 28 किलोमीटर की दूरी पर मर्गोस ग्रोव्स हैं और बीच से 2 किलोमीटर की दूरी पर कैबो डी रामा फोर्ट भी हैं। यहां पर ताड़ के पेड़ों की संख्या बहुत अधिक हैं और पर्यटक पेड़ों की छाया में बैठकर पिकनिक मानते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना भी पसंद करते हैं।

कैबो डी रामा बीच पर्यटकों के बीच क्यों खास हैं ( Cabo de Rama Beach famous for which reason )

कैबो डी रामा ( Cabo de Rama Beach ) बीच शहर की भाग दौड़ भरी जिंदगी से दूर एक शांत स्थान हैं। इस बीच पर आपको भीड़भाड़ काफी कम मिलेगी। लेकिन जो भी पर्यटक एक बार यहां पर आ जाता हैं, उसका मन यहां की दिल को छू लेने वाली शांति में लीन होने लगता हैं और वह दुनियादारी से दूर एक अद्भुत शांति का अहसास करता हैं। कैबो डी रामा बीच के पीछे एक खड़ीं चट्टान भी हैं। यहां की मखमल की तरह नर्म रेत पर्यटकों को बहुत अधिक लुभाती हैं, जिस पर लेट कर पर्यटक सनबाथ जैसी गतिविधियों का लुत्फ उठाते हैं। कैबो डी रामा बीच के आसपास कोई रेस्तरां या झोपड़ी नही मिलेगी।

Calangute Beach in Goa : गोवा का असली मजा तो इस बीच पर ही है

कैबो डी रामा बीच पर क्या क्या कर सकते हैं ( Activities to do at Cabo de Rama Beach )

यहां पर करने के लिए आपको बहुत कुछ मिल जाएगा। जैसे कि समुद्र तट के किनारे नीले पानी में स्विमिंग कर सकते हैं, यहां की रेत पर खेल खेल सकते हैंरेत की मूर्ती बनाना, कलाकृति करना और अपने आपको रेत में डुबोने जैसी चीजें कर सकते हैं। इसके अलावा आप कैबो डी रामा बीच पर नजदीक के पर्यटन स्थल भी घूमने जा सकते हैं।

पिकनिक ( Picnic at Cabo de Rama Beach )

कैबो डी रामा बीच पर आपको एक खूबसूरत पिकनिक का माहौल मिलेगा। इस बीच पर आप अपने परिवार के साथ एक अच्छी पिकनिक का मजा ले सकते हैं और एक अच्छा समय यहां पर व्यतीत कर सकते हैं। कैबो डी रामा बीच आपकी पिकनिक के लिए एक आदर्श स्थान हैं।

फिशिंग ( Fishing at Cabo de Rama Beach )

कैबो डी रामा बीच पर मछली पकड़ने का अनुभव भी आप ले सकते हैं। छोटी-छोटी मछलीयों को समुद्र तट के नजदीक आते हुए देख सकते हैं। अगर आप उन्हें खाने के लिए कुछ दाने डालते हैं, तो वो झुण्ड में आपके नजदीक मंडराने लगती हैं।

कैबो डी रामा बीच के आसपास का आकर्षण ( Cabo de Rama Beach near by tourst attraction )

गोवा के खूबसूरत कैबो डी रामा बीच घूमने के बाद आप इस बीच के नजदीक कुछ विशेष स्थानों पर भी घूमने जा सकते हैं। इनमें कोला बीच, जंगल एडवेंचर, गल्जी बाग बीच, वर्का बीच, कृष्णा आयुर्वेदिक मसाज सेंटर, सेंडल वुड आयुर्वेद, दादूस हीलिंग सेंटर, हिमालय थेरेपिक स्टूडियो

Goa का Aguada Fort , ये किला कभी समंदर में सफर पर जाने वालों की बुझाता था प्यास

कैबो डी रामा किला ( Cabo de Rama fort )

कैबो डी रामा बीच से थोड़ी ही दूरी पर प्राचीन कैबो डी रामा किला भी बना हुआ हैं। ये किला पुर्तगालियों के शासन की कहानी बताता है। कैबो डी राम किले में सैंट एंटोनियो का एक चर्च भी है। इस किले के नजदीक से ही नदी बहती हैं। अगर आप गोवा के कैबो डी रामा बीच की यात्रा पर आए हुए हैं, तो इस किले का एक चक्कर जरूर लगाएं। आप यहां सुबह 9:00 बजे से शाम के 5:30 बजे तक घूमने जा सकते हैं।

कैबो डी रामा बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय ( Best time to visit Cabo de Rama Beach )

कैबो डी रामा बीच पर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूवर से लेकर मार्च महीने के बीच का माना जाता है।

कैबो डी रामा बीच कैसे पहुंचे ( how to reach Cabo de Rama Beach )

कैबो डी रामा बीच तक पहुंचने के लिए आपको फ्लाईट, बस, ट्रेन का सहारा लेना होगा। अगर आपने कैबो डी रामा बीच पर जाने के लिए हवाई मार्ग को चुना है, तो डाबोलिम एयरपोर्ट सबसे नजदीक हैं। एयरपोर्ट और बीच की दूरी लगभग 54 किलोमीटर हैं। आपको एयरपोर्ट से बीच के लिए आसानी से लोकल ट्रांसपोर्ट मिल जाएगा। वहीं कैबो डी रामा बीच पर जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं, ये बीच से लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

 

Goa के और भी Beaches पर ब्लॉगर तरणजीत सिक्का ने बेहतरीन ढंग से लिखा हुआ है, आप उनकी प्रोफाइल पर जाकर पूरी सीरीज पढ़ सकते हैं

Recent Posts

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

6 days ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

1 week ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

2 weeks ago

SBI KYC Online: घर बैठे ऐसे करें SBI की KYC, बैंक जाने की जरूरत नहीं

SBI KYC Online Update: SBI ग्राहक घर बैठे मोबाइल से KYC अपडेट कर सकते हैं।… Read More

2 weeks ago