Honeymoon Tour

Honeymoon in Leh Ladakh : हनीमून पर लेह-लद्दाख जाने की बना रहे हैं योजना, तो पढ़ें ये लेख

Honeymoon in Leh Ladakh – लेह लद्दाख निश्चित रूप से हनीमून कपल्स (Honeymoon in Leh Ladakh ) के लिए स्वर्ग है. इस जगह को शांति के साथ सजाया गया है. अपनी शांति और प्रकृति की पसंद के लिए जाना जाने वाला क्षेत्र ‘क्वॉलिटी’ समय बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है. बौद्ध मठ और लेह महल जैसी जगहें अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए परफेक्ट हैं. लेह लद्दाख कई संरचनाओं के साथ महान वास्तुकला के साथ संपन्न है. त्यौहारी सीज़न में, लेह लद्दाख में डांस से जुड़े फेस्टिवल भी ऑर्गनाइज होते हैं.

बर्फ़ीले मौसम और अद्भुत नजारे एक हनीमून जोड़े के लिए रोमांस को बढ़ाने और लेह लद्दाख के बर्फीले स्वर्ग में करीब आने के लिए बेहतर विकल्प है. अपने हनीमून के दौरान लेह-लद्दाख (Honeymoon in Leh Ladakh ) में घूमने की कई जगहें हैं:

Must visit Places in Leh-Ladakh Tour

पत्थर साहिब गुरुद्वारा – यहां पर अपने पार्टनर के साथ दर्शन करें और लंगर खाने का मौका मिले तो मिस ना करें.

हॉल ऑफ फेम- यहां भारतीय सेना की वीरता का अनुभव करें और उन हथियारों को करीब से देखें जिनके बारे में अपने सिर्फ सुना था. यहां कैमरा अन्दर ले जाने के लिए कुछ पैसे जमा करने पड़ते हैं.

एडवेंचर पार्क- हॉल ऑफ फेम के बगल में स्थित एक फ्री-एट्री पार्क है जहां  पर अपने पार्टनर आपको  मजा आएगा.

लेह मेन बाज़ार – यहां आप पार्टनर के साथ कुछ शॅापिंग कर सकते हैं.

अलची मठ- 900 साल पुरानी मोनेस्ट्री

मून लैंड- यहां की जमीन चांद की जमीन की तरह दिखाई देती है.

मैग्नेटिक हिल – एक अद्भुत जगह जहाँ पर गाड़ियाँ बंद रहने पर भी चढ़ान पर आगे बढ़ जाती हैं.

नुबरा घाटी- एक ऐसी जगह जहाँ रेगिस्तान, पहाड़, नदियाँ, ग्लेसीयर्स सब एक साथ दिख जायेंगे. यहां ऊंटों की सवारी करना ना भूलें.

पैंगोंग झील – जहां पर फिल्म 3 idiots की शूटिंग हुई थी. शायद, इस टूर की सबसे आकर्षक जगह, रंग बदलती खूबसूरत झील को देखकर आप रोमांचित हो जायेंगे.अपने पार्नटर के साथ कुछ अच्छी तस्वीर भी क्लिक कर सकते हैं

संगम – यहां दो नदियाँ (सिंधु और ज़ांस्कर) मिलती हैं.

लेह-लद्दाख कब जाएं ? || Best Time to Visit Leh Ladakh

यदि आपकी शादी मई से सितम्बर के बीच हुई है. तो आप हनीमून (Honeymoon in Leh Ladakh ) के लिए लिए लेह जा सकते हैं… यह टाइम परफेक्ट है.

ये ध्यान रखें कि आप जब चाहे तब लेह नहीं जा सकते क्योंकि भारी बर्फबारी की वजह से हाईवे बंद रहते हैं. आम तौर पर मई-जून में मनाली-लेह  हाईवे और श्रीनगर-लेह हाईवे खुल जाते हैं.

लेह-लद्दाख, सड़क या फ्लाइट से?

अगर आपमें एडवेंचर्स है तो लेह बाइक से भी जाया जा सकता है. वैसे लेह में एक एयरपोर्ट है और आप फ्लाइट से वहां पहुंच सकते हैं. लेकिन अगर लेह-लद्दाख की खूबसूरती को महसूस करना है और उसे सचमुच अपने हनीमून को मजेदार बनाना है  है तो आपको सड़क से  ही जाना चाहिए.

Dudhsagar Waterfalls Tour Guide – जाने से पहले जान लें लोकेशन, इतिहास, जियोग्राफी

ज्यादातर जगहों पर आपकी गाड़ी पर्यटक स्थल के एकदम करीब पहुंचा देगी और आपको पैदल बहुत कम चलना पड़ेगा. हां एक-आध मठों विजिट करने के लिए आपको 50-100 सीढियां चढ़नी पड़ेंगी.

इस ट्रिप पर जाने से पहले क्या तैयारियां करें?

कैश लेकर चलें

मनाली के बाद आपको एटीएम बहुत कम ही मिलेंगे और रास्ते में आपका कार्ड या पेटीएम भी नहीं चलेगा. इसलिए पर्याप्त पैसे पास में रख लें. लेह-लद्दाख में घूमने के लिए परमिट बनवाना पड़ता है, जिसके लिए आपके पास आधार कार्ड या कोई और आईडी होना ज़रूरी है.

गर्म कपड़े रख लें

आप जिस महीने में जा रहे हैं उस हिसाब से गरम कपड़े साथ रख लें. जून- अगस्त तक तापमान 7 से 25 डिग्री तक  रहता है.

Ooty Honeymoon Tours – कपल्स के लिए यही है Best Place, यहां लें जानकारी

छाता या रेनकोट रख लें

पहाड़ों में बारिश कभी भी हो सकती है. इसलिए छाता या रेनकोट ज़रूर रखें.

पॉवरबैंक लेकर जाएं

ऊंचे स्थान पर आपका मोबाइल तेजी से डिस्चार्ज होता है, इसलिए एक पॉवरबैंक साथ लेकर चलें.

ट्रेवल प्लान

होटल बुकिंग पेपर्स

टिकट्स

ज़रूरी मोबाइल नंबर्स

खाने-पीने की कुछ चीजें साथ रखें

लेह-लद्दाख में घूमते समय पीने का पानी और कुछ खाने की चीजें गाड़ी में लेकर चलें क्योंकि कई बार बहुत दूर-दूर तक सफ़र करने पर भी आपको कोई दुकान नज़र नहीं आएगी.

दवाएं खरीद लें

पहाड़ों पर घूमते समय mountain sickness होना आम बात है. इसमें आपको सिर चकराने, उल्टी आना, घबराहट होना आम बात है. चो आप दवाएं रख लें जिससे की आपका हनीमून खराब न हो

Honeymoon in Gulmarg : गुलमर्ग में हनीमून मनाने का मतलब है मानो आप जन्नत में आ गए हों

 कपूर का प्रयोग -माना जाता है कि अधिक ऊंचाई की जगहों पर अगर आप रुमाल में कपूर (, जिसे हम पूजा में प्रयोग करते हैं ) बांधकर रख लें और थोड़ी-थोड़ी देर पर सूंघते रहे तो आप mountain sickness से बच सकते हैं.

 

Recent Posts

क्या दुनिया की पहली सभ्यता भारत में शुरू हुई? इतिहासकार ने दिए नए तर्क

दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता की शुरुआत कहां से हुई, इस पर लंबे समय से… Read More

1 week ago

Vastu Tips : घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं? 6 सिक्के और चावल का यह उपाय माना जाता है शुभ!

Vastu Tips : आर्थिक समृद्धि और धन लाभ की कामना रखने वाले लोग अक्सर ज्योतिष… Read More

1 week ago

Tawang से Zemithang की यात्रा: झीलों, गोम्पा और बर्फीली वादियों के बीच यादगार सफर

दोस्तों, कैसे हैं आप सभी? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Tawang से Zemithang गांव… Read More

1 week ago

Monsoon Diet: बारिश के मौसम में इन सब्जियों से रहें दूर, वरना बिगड़ सकती है सेहत!

Monsoon Diet मानसून में कुछ सब्जियां खाने से Food Poisoning और पेट के संक्रमण का… Read More

1 week ago

Sawan 2026 Date: सावन कब से शुरू होगा? जानें शुरुआत और समाप्ति की तारीख और शिवरात्रि की पूरी जानकारी

Sawan 2026 Date: जानें सावन 2026 कब से कब तक रहेगा। पढ़ें सावन सोमवार (Shravan… Read More

2 weeks ago

Jagannath Rath Yatra 2026: जानिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों का आध्यात्मिक महत्व

Jagannath Rath Yatra 2026: जानिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथों का आध्यात्मिक… Read More

3 weeks ago