How much it cost to celebrate honeymoon in Maldives: मालदीव्स में हनीमून मनाने पर कितना खर्च आता है, आइए जानते हैं...
How much it cost to celebrate honeymoon in Maldives: मालदीव्स में हनीमून (Honeymoon in Maldives) का क्रेज किसे नहीं रहता! सेलिब्रिटीज भी हनीमून और छुट्टियों के लिए हनीमून को पहली पसंद मानते हैं. हाल के वर्षों में ये जगह किसी पैराडाइज की तरह फेमस हो गई है. जितना खूबसूरत ये आइलैंड है, उतने ही शानदार यहां के रिसॉर्ट भी हैं. आइए आज हम जानते हैं कि मालदीव्स में हनीमून पर कितना खर्च (How much it cost to celebrate honeymoon in Maldives) आता है? अगर आप मालदीव्स में प्राइवेट रिसॉर्ट का खर्च पता करना चाह रहे हैं, तो उसकी जानकारी (Maldives Private Resort Prices) भी आपको मिलेगी. साथ ही, मालदीव्स में अल्कोहल (Alcohol cost in Maldives) का खर्च भी हम आपको बताएंगे…
अक्सर आप इंटरनेट पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी की मालदीव वैकेशन की फोटोज देखते रहते हैं. अक्सर यहीं सोचते हैं की मालदीव जाने में कितना खर्चा आता होगाा क्या प्रोसेस है. यही नहीं लोग अपनी शादी के बाद एक खूबसूरत और यादगार हनीमून का सपना देखते हैं.
अधिकतर लोगों की पहली पंसद मालदीव ही होती है. वह डेटिंग शुरू करने से पहले ही स्थानों का चुनना करना शुरू कर देते हैं क्योंकि वे अपने द्वारा चुनी गई जगह के लिए सुनिश्चित होना चाहते थे, और यह सबसे अच्छी जगह होनी चाहिए क्योंकि हनीमून जीवन में एक बार होता है.
हनीमून का अपना ही क्रेज है. कपल के बीच का माहौल प्यार और रोमांस से भरा होता है और इसलिए उन्हें एक परफेक्ट जगह का तलाश होती है. खैर, कुछ लोग हनीमून के लिए बहुत उत्साहित नहीं हो सकते हैं, लेकिन हममें से 98% लोग बहुत एक्साइटेड होते हैं. तो चलिए मालदीव में अपने हनीमून की छुट्टियां बिताने में कितना खर्चा होता है.
मालदीव इस दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जहां खूबसूरत रिसॉर्ट, अद्भुत समुद्र तट और बहुत टेस्टी भोजन है. ओह हां! अगर आप किसी विदेशी जगह पर जाने की योजना बना रहे हैं तो बिना सोचे-समझे मालदीव के लिए जाएं. न केवल कपल के लिए बल्कि दोस्तों और फैमली के साथ यात्रा कर सकते हैं.
मालदीव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है जिसमें सफेद समुद्र तट और नीला महासागर शामिल हैं जो ताजी और स्वच्छ हवा के साथ स्ट्रिंग करते हैं. मालदीव में वॉटर गेम जैसे, स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, तैराकी, मछली पकड़ने, वाटर स्कीइंग, विंडसर्फिंग और पतंग बोर्डिंग के साथ सबकुछ है जो एक टूरिस्ट प्लेस पर होना चाहिए. अगर आप मालदीव घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां देखें फुल डिटेल्स-
वीजा- मालदीव जाने के लिए भारतीयों को पहले से वीजा अप्लाई करने की कोई जरूरत नहीं होती है. यहां पहुंचने पर आपको ऑन अराइवल वीजा मिल जाता है, जो 30 से 90 दिन का होता है. इसके लिए आपको बस वैलिड पासपोर्ट और टिकट की जरूरत होती है.
होटल/रिसोर्ट- मालदीव एक लग्जरी डेस्टिनेशन है, लेकिन फिर भी यहां बजट में घूमना या रहना हो सकता है. अगर आप लग्जरी ट्रिप पर जा रहे हैं तो यहां आपको कई प्राइवेट आइलैंड हैं, यहां पर इंटरनेशनल रिजॉर्ट और होटल्स मौजूद हैं. अगर आपको बजट में ट्रिप करनी है तो माले में कई होमस्टे और बजट होटल आपको मिल सकते हैं.
टिकट- अगर पार्टनर के साथ मालदीव पर जा रहे हैं तो पहले से ही यहां के लिए टिकट बुक करें. आप नई दिल्ली से माले तक के लिए टिकट बुक करें. यहां पहुंचने के लिए आपको सीधी उड़ान मिलेगी जो चार घंटे में आपको पहुंचा देगी.
मालदीव हनीमून की कीमत 3 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है, जो लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए परफेक्ट बजट माना जाता है. अगर आप और महंगा रिजॉर्ट बुक करना चाहते हैं, तो ये बजट आपका ऊपर भी जा सकता है. यहां के कुछ रिजॉर्ट में एक रात रुकने का किराया 1,70,000 रुपए के आसपास, जहां 7 दिन अगर आप यहां रुकते हैं, तो आपको लगभग 17 लाख के आसपास का खर्चा आ सकता है.
मालदीव एक ऐसा द्वीप है जहां की अपनी कोई आबादी नहीं है. इसलिए, इसमें रिसॉर्ट हैं जहां पर्यटक रुकते हैं और खाते हैं.मालदीव अपने आप में एक ऐसा द्वीप है जिसमें कई छोटे-छोटे द्वीप हैं. हर द्वीप की अपनी सुंदरता होती है. मालदीव में घूमने के लिए कुछ द्वीप और अन्य खूबसूरत जगहें हैं –
जो लोग सोचते हैं कि मालदीव में सी प्लेन या बोट राइड का खर्चा लाखों के पार जाता है, तो ये सच है. लगभग कोई भी मालदीव हनीमून पॅकेज में आपको ये सुविधा नहीं दी जाती, जिसमें आपको हवाई अड्डे से प्राइवेट द्वीप रिजॉर्ट में ले जाया जाता है. निजी सीप्लेन या स्पीडबोट की सवारी में एक व्यक्ति के लिए एक राउंड ट्रिप में करीबन 20,000 रुपए खर्चा आता है. होटल जितना दूर होगा आपको इन द्वीप ट्रांसफर के लिए उतना ही अधिक भुगतान करना होगा. आप अपने होटल स्टाफ से या टूर पैकेज से इस बारे में पूछ सकते हैं.
मालदीव में वाटर स्पोर्ट्स और अन्य वेकेशन एक्टिविटीज के लिए 35,000 रुपए से 2,00,000 रुपए के बीच खर्चा आ सकता है. वैसे ये सीमा आपके तय करने के बाद भी ऊपर नीचे हो सकती है. 2 लाख में आप द्वीप पर लगभग सभी गतिविधियों का अनुभव कर सकते हैं – डाइविंग, पैरासेलिंग, कयाकिंग, जेट-स्कीइंग, काइट सर्फिंग, फन ट्यूबिंग, वेकबोर्डिंग से लेकर स्पा ट्रीटमेंट, सैंडबैंक पिकनिक आदि जैसी रिलेक्सिंग एक्टिविटीज तक. यहां मालदीव में एक कपल के स्पा की कीमत 18,000 रुपये है. वाटर एक्टिविटीज के लिए 5,000 रुपये और रुपये 15,000 के बीच है.
मालदीव में बस होटल अधिकारियों द्वारा बनाए गए रेस्तरां में भोजन करने का विकल्प होता है. रोमांटिक खाने की कीमत यहां आपको 2000 रुपए से 8000 रुपए के बीच पड़ सकती है. रिजॉर्ट जितना शानदार होगा, आपको खाने के लिए उतना ही अधिक भुगतान करना पड़ेगा.
अब जब आप मालदीव आएं हैं तो खाने के अलावा, आप एल्कोहॉल भी जरूर लेंगे, तो आपको बता दें यहां प्रत्येक कॉकटेल के लिए लगभग 1500 रुपए का खर्च आता है और वाइन की कीमत यहां 3 से 5 गुना अधिक है. और हां, अपनी खुद को शराब लाने के बारे में आप न सोचें, क्योंकि इस्लामिक राष्ट्र होने के कारण शराब पर प्रतिबंध है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More