विलासिता से भरी मालदीव्स की यात्रा में ऐसा क्या खास है ( Reasons to Visit Maldives ) जो इसे दूसरी जगहों से अलग करती है, आज इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे...
Reasons to Visit Maldives – समंदर के रेतीले किनारों से लेकर हिंद महासागर के नीले पानी तक मालदीव्स में क्या कुछ नहीं है. पानी में बने आलीशान विला में बैठकर शैंपेन की चुस्की लगाते हुए आपको ऐसा लगेगा मानों धऱती के बादशाह आप ही हैं. इसे अक्सर हिंद महासागर का मैनहट्टन कहा जाता है. मालदीव्स की यात्रा एक फैंटेसी की तरह है. सेलिब्रिटीज़ की पसंद होने की वजह से भी इस जगह जाने का चस्का आम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. विलासिता से भरी मालदीव्स की यात्रा में ऐसा क्या खास है ( Reasons to Visit Maldives ) जो इसे दूसरी जगहों से अलग करती है, आज इस आर्टिकल में हम यही जानेंगे. वैसे तो कई भारतीय कपल हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी इस जगह को अपनी लिस्ट में रखते ही हैं. तो आइए सफर की शुरुआत करते हैं.
एक हज़ार से ज्यादा शानदार आईलैंड्स एक हजार से अधिक शानदार द्वीपों, कोरल द्वीपों की श्रृंखला के साथ यहां का सागर आपसे दोस्ती करने को आतुर दिखाई देता है. आइए जानते हैं कि वह मालदीव्स विजिट करने की 10 वजहें कौन सी हैं –
बीच पर करें रिलैक्स | Relax on the Beaches
शार्क के बीच करें तैराकी | Swim with the Sharks
कोरल रीफ़ में डाइविंग | Dive into the Coral Reef
वाटर स्पोर्ट्स की मस्ती | Enjoy Water Sports
मालदीव्स की संस्कृति | Cherish Maldivian Culture
मालदीव्स का खान-पान | Relish the Cuisine
मालदीव्स में स्पा थेरेपी | Get Spa Therapy
जगमग करते किनारे की सैर | Watch Bioluminescent Water under the Stars
मालदीव्स का इतिहास | Visit the Architectural Heritages
माले और दूसरी जगहें | Explore Male and Suburbs
निश्चित ही, मालदीव्स घूमने की सबसे बड़ी वजह ( Reasons to Visit Maldives ) यही है. हिंद महासागर के हरे पानी के किनारे सुकून भरे लम्हें आपकी ज़िंदगी के सबसे शानदार लम्हों में से एक बन जाते हैं. समंदर का पानी जब किनारे की ओर आता है, ऐसा लगता है वह आपको हेलो कहने आ रहा हो. इस लम्हें में रोमांस जवां हो उठता है. 25-30 डिग्री का ये टेंपरेचर आपकी धड़कनों को प्यार के कभी न भूलने वाले पल दे जाता है.
व्हेल और शार्क को कौन नहीं देखना चाहेगा! वह भी तब जब वह खाना खाने आ रही हों. कई रिजॉर्ट्स के पास यह उनका डेली रूटीन रहता है.
अंडवाटर मरीन लाइफ को करीब से देखने के लिए आप यहां के बेहतरीन कोरल रीफ की सैर करते हैं. ये मालदीव्स विजिट करने का एक और बेहतरीन कारण है. रीफ की मछलियां फ्रेंडली होती हैं लेकिन वाटरप्रूफ कैमरा केस और कैमरा ले जाना बेहतर रहता है.
मालदीव्स में kayaking, canoeing, sea bobbing, jet-skiing, snorkeling, rollerblading आदि जैसे वाटर स्पोर्ट्स आपको बेहद आकर्षित करते हैं. कुछ रिसॉर्ट्स आपको इंस्ट्रक्टर भी प्रोवाइड कराते हैं. सर्फिंग के दीवाने सभी लोगों सनशाइन, मानसून की हवाएं पसंद करते हैं.
मालदीव्स की प्राकृतिक खूबसूरती और हेरिटेज साइट्स के अलावा, मालदीव्स अपने वाइब्रेंट कल्चर के लिए भी जाना जाता है. अगर आप यहां के कुछ रोचक तथ्य जानना चाहते हैं, तो Bodu Beru, को जानें, यह यहां का मशहूर सांस्कृतिक नृत्य है. यह अक्सर रात में बीच पर होता है. आप इस लम्हें को कैमरे पर कैद कर सकते हैं या डांसर्स के साथ कदमताल भी कर सकते हैं. चॉइस आपकी है.
अगर अभी भी आपके मन में सवाल है, मालदीव्स क्यों घूमा जाए, तो ये वजह आपको ज़रूर प्रभावित करेगी. मालदीव्स में आप वहां के स्थानीय जायकों का मजा ले सकते हैं, इसमें मालदीवियन करी खास है. आप यहां Garudhiya जैसे सीफूड का स्वाद भी ले सकते हैं. फिश सूप के साथ चावल का मज़ा बेहद नायाब अहसास देता है.
स्पा थेरेपी भी मालदीव्स घूमने की खास वजह है. यह आपके शरीर, अंतर्मन को तरोताज़ा कर देती है. समंदर किनारे ये मसाज़ आपको नई दुनिया में जाने जैसा अनुभव देती है.
जीवों द्वारा प्रकाश उत्पादन की क्रिया को जीवदीप्ति (बायोल्युमिनेसेंस) कहा जाता है. प्रकृति में इस क्रिया से सम्बंधित अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं. जैसे- कभी-कभी रात्रि के दौरान समुद्र में नाव चलने के दौरान पानी में अचानक क्षणिक प्रकाश उत्पन्न होना, जुगनुओं का टिमटिमाना. जीवों द्वारा उत्पन्न प्रकाश (जंतुप्रकाश) ऑक्सीकरण क्रिया के फलस्वरूप फोटोजेन (Photogen) या ल्युसिफेरिन (Luciferin) पदार्थ के निर्माण के कारण दिखाई देता है. जंतुप्रकाश (बायोल्यूमिनिसेंस) के लिये जल की उपस्थिति आवश्यक है. प्रकाशोत्पादक जीव गीली अवस्था में ही प्रकाश देता है, सूखी अवस्था में नहीं. Vaadhoo Island इसके लिए बेहद खास है.
यहां की ग्रैंड मस्जिद अपने गोल्डन डोम, अरेबिक कैलिग्रफी और दीवारों पर लकड़ी की नक्काशी के लिए मशबूर है. इसकी लाइब्रेरी मालदीव्स की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है.
माले और दूसरे सबर्ब मालदीव्स की असल संस्कृति को दिखाते हैं. यहां की जेल और Villingili की रॉयल बाथ या Hulhumale में स्विमिंग भी खास है. आप स्कूटी किराये पर लेकर कम एक्सप्लोर जगहों की सैर कर सकते हैं.
Courtesy – Travel Triangle
Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More
Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More
Nepal Flash Flood के बाद death toll 600 के पार पहुंच गया है और 2,500… Read More
Bilibili Application se kaise kamayen : Bilibili Global Market में Relaunch हो चुका है। जानिए… Read More
IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More
Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More