Indian Railways और IRCTC से जुड़ी एक अहम खबर आई है. कोविड मामलों में लगातार हो रही कमी के मद्देनज़र भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है.
Indian Railways और IRCTC से जुड़ी एक अहम खबर आई है. कोविड मामलों में लगातार हो रही कमी के मद्देनज़र भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ नए रूट पर कई विशेष ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है. उत्तर रेलवे ने बाकायदा ट्वीट कर नई स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने की जानकारी दी है.
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश में लखनऊ, झांसी और मेरठ रूट पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करेगा. रेलवे ने राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 कर्फ्यू में ढील देने के बाद लखनऊ, मेरठ और झांसी लाइन पर विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है.
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों का संचालन लखनऊ जंक्शन, झांसी जंक्शन और मेरठ जंक्शन के बीच किया जाएगा. अधिकारी के मुताबिक ‘विशेष ट्रेनों में आने वाले सभी यात्रियों को कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ट्रेनों की सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता बनी रहे.’
स्पेशल ट्रेन नंबर 01817/01818 लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेन रोजाना चलेंगी. ट्रेन संख्या 01817, 18 अगस्त से रोजाना दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से शुरू होकर उसी दिन दोपहर करीब 22:30 बजे मेरठ पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 01818, 19 अगस्त से मेरठ से सुबह 6:40 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 3:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी.
दोनों ट्रेनें बालमऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ में रुकेंगी. दोनों ट्रेनों में थ्री टियर एसी, एसी चेयर कार, चेयर कार और सेकेंड क्लास स्लीपर कोच होंगे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More