Honeymoon In School Bus : शादी की लंबी तैयारी के बाद बात जब हनीमून (Honeymoon) की आती है, ज्यादातर कपल लग्जरी ऑल इन्क्लूसिव स्टे को चुनते हैं. शादीशुदा दंपती हनीमून पर हर एशोआराम को जी लेना चाहते हैं और इसके लिए फाइव स्टार होटेल उनकी पहली पसंद होते हैं. लेकिन मिली और मार्कोस ने अपने हनीमून को अनोखे अंदाज में प्लान किया.
लाइफटाइम का हनीमून! एक शादीशुदा जोड़े ने अपना हनीमून कुछ अलग अंदाज में मनाने का फैसला किया और निकल पड़े पूरे अमेरिका की सैर पर. इस कपल ने ऐसा करने के लिए एक स्कूल बस को चुना. शादीशुदा जोड़े ने स्कूल बस को अपने हिसाब से तैयार किया और खिलखिलाती छुट्टियों पर निकल पड़े. इनकी हॉलीडे के तस्वीरें आपको रोमांच से भर देंगी.
मिली और मार्कोस की उम्र 27 साल है और दोनों ब्यूनो आयर्स से हैं. दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब वे 14 साल के थे और हाई स्कूल की पढ़ाई कर रहे थे. दोनों 10 साल से भी अधिक वक्त से रिलेशनशिप में थे और फिर फरवरी 2017 में इन दोनों ने कैलिफोर्निया में शादी कर ली. शादी के बाद इन्होंने एक स्कूल बस का इंतजाम किया और उसे पूरी तरह से रिनोवेट कर डाला.
इस जोड़े ने बस में एक बेड लगाया, टॉयलेट, मिनी किचेन और सोलल पैनल सैटअप किया. मिनी और मार्कोस ड्राइविंग हॉलिडे के लिए नए नहीं हैं. 2015 में उन्होंने 2 महीने तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी. अब तक ये दोनों साथ साथ एरिजोना, मेक्सिको, ग्वाटमाला, निकारागुआ एल सेल्वाडोर और कोस्टा रिका घूम चुके हैं.
स्कूली बस को अपने हिसाब से डिजाइन कर इस जोड़े ने एक्सटीरियर को टर्किश ब्लू रंग में रंग दिया. यही नहीं, मिली और मार्कोस ने अपने इस छोटे से कमरे में फ्रिज भी इंस्टॉल किया है. इस बस में दोनों ने एक रूफ रैक भी बनाया है जिसमें वे अपने सर्फबोर्ड्स रखते हैं. यही नहीं, उन्होंने क्लॉथ रेल भी बनाई है जिसमें उनके गीले सूट्स हैंग होते हैं.
इस कपल ने इंटीरियर को भी डेकोरेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मिली और मार्कोस ने बस के इंटीरियर में दुनिया का बड़ा मैप लगाया है. वे आज तक जहां कहीं भी गए हैं, वहां के पोस्टकार्ड्स और तस्वीरें भी उन्होंने अंदर लगाई हैं. इससे पहले 2015 में दोनों वर्किंग वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में थे. तब भी दोनों इसी तरह की ट्रिप पर निकल पड़े थे.
7 महीने काम करने के बाद इस जोड़े ने अपनी सेविंग्स से एक वैन खरीदी और अगले दो महीने तक ऑस्ट्रेलिया में घुमक्कड़ी करते रहे. इसके बाद, उन्होंने वैन बेच डाली और एशिया पहुंचे. एशिया में उन्होंने इंडोनेशिया, जापान, थाईलैंड, भारत और श्रीलंका में 5 महीने तक अपने ट्रैवलिंग के जुनून को जिया.
कपल ने बताया कि उन्हें बिना किसी शेड्यूल के नई जगहों पर जाना और उसे जानना बेहद प्यारा लगता है. वह किसी भी हड़बड़ी में नहीं होते हैं और पूरी दुनिया में नए नए लोगों से मिलते रहते हैं.
हालांकि, इनका इंस्टाग्राम अकाउंट इनके शादीशुदा होने के सबूत देता है लेकिन कपल ने ये भी साझा किया कि छोटी सी बस में भी दोनों एक-दूसरे को खूब स्पेस भी देते हैं. जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उनके पास ऐसे कपल्स के लिए जो साथ साथ घूमना चाहते हैं, कोई एडवाइस है, मिली और मार्कोस ने कहा कि जो चीज सबसे जरूरी है, वो ये कि पहले दोनों एक-दूसरे के लिए वक्त निकालें.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More