Pakistani Hindu children celebrate holi in Karachi, on the occasion of Holi festival.
Holi 2019 : भारत में मथुरा से मुंबई तक आपने होली के खूब रंग देख भी लिए होंगे और होली खेल भी ली होगी. अब हम आपको तस्वीर दिखाने जा रहे हैं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की. पाकिस्तान (Pakistan) में हिंदू समुदाय के लोगों ने खूब जमकर होली खेली. हिंदुओं ने यहां पर होलिका भी जलाई. लाहौर और कराची से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो बेहद खुशी देने वाली हैं. पाकिस्तान में चूंकि हिंदू अल्पसंख्यक हैं इसलिए अलग अलग पार्टियों की अल्पसंख्यक विंग ने भी लोगों के बीच जाकर इस त्योहार को मनाया. कराची के मेयर ने परिवार केसाथ मिलकर होली खेली.
पाकिस्तान में लगभग 2 फीसदी हिंदू आबादी है. हिंदुओं की सबसे ज्यादा आबादी पाकिस्तान में सिंध के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में है, जिसे कई बार रहस्य की भूमि भी कहा जाता है. हाल के वर्षों में, पाकिस्तान के कुछ हाई प्रोफाइल राजनेताओं ने भी हिंदुओं के बीच जाकर इस त्योहार को मनाना शुरू कर दिया है जिससे वे खुद को अलग थलग न महसूस करें.
इस साल, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने हिंदू समुदाय के साथ इस त्योहार का जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि पार्टी हिंदुओं के समान अधिकार और उनके लिए अवसरों के लिए खड़ी है. बिलावल भुट्टो ने कराची-सिंध असेंबली में भी होली खेली. कराची के स्वामी नारायण मंदिर में होली पर बड़ा जलसा हुआ. इसके अलावा लाहौर के कृष्ण मंदिर में भी धूमधाम से होली मनाई गई.
बिलावल भुट्टो ने इस मौके पर कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने एक समावेशी और समतावादी राज्य की कल्पना थी और कहा था कि सभी नागरिकों को एक स्वतंत्र और सुरक्षित वातावरण में धार्मिक त्योहारों का जश्न मनाने में सक्षम होना चाहिए. पिछले साल, पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी देश के हिंदुओं के लिए इसी तरह का संदेश जारी किया था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान सभी धर्म के लोगों के लिए शांति केंद्र के रूप में स्थापित हुआ था.
कराची में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं. यहां आप दिवाली, ईद, क्रिसमस की छटाएं सहज ही देख सकते हैं. इस साल, इतिहास में पहली बार सिंध सरकार ने हिंदू समुदाय के इस पर्व के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More