World 20 Famous Beach : वर्ल्ड के 20 खूबसूरत बीच पर लें समुद्र की लहरों का मजा. जानिए इनके बारे में इस आर्टिकल में...
World 20 Famous Beach : दुनिया में हजारों बेहतरीन बीच हैं. कई अपनी जिंदादिली के लिए मशहूर हैं, तो कई अपने शांत किनारों के लिए. कई समंदर के बीच तो ऐसे हैं कि उसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग जुटते हैं. आइए जानते हैं World 20 Famous Beach के बारे में…
राधानगर बीच, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक आइलैंड पर स्थित है. यह अपने खूबसूरत सनसेट, सफेद रेत और फिरोजी नीले रंग के पानी के लिए मशहूर है. यहां पर्यटकों के लिए स्नोर्कलिंग, फिसिंग गेम, स्वीमिंग और स्कूबा डाइविंग आदि की सुविधा भी उप्लब्ध है.
फुलिधू तट, मालदीव के साथ-साथ दुनिया के बेस्ट समुद्री तटों में गिना जाता है. हिंद महासागर के बीच में बा एटोल में मौजूद यह तट प्रकृति की सुंदरता से पटा हुआ दिखाई पड़ता है. लोग यहां घंटों सर्फिंग करना पसंद करते हैं. इसके अलावा यहां की रेत इसे दूसरे तटों से अलग बनाती है.
बोल्डर बीच को बोल्डर बे के नाम से भी जाना जाता है. यहां अफ्रीकी पेंगुइन बड़ी संख्या में पाई जाती हैं. यही कारण है कि यह हमेशा से एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है. यह एक मशहूर तैराकी स्पॉट भी है, जहां लोग वक्त बिताना पसंद करते हैं.
पलोलेम बीच गोवा के दक्षिणी सिरे पर कानकोना के मडगांव से लगभग 38 किमी दूरी पर स्थित एक खूबसूरत समुद्र तट है. यह उन पर्यटकों को खूब पसंद आता है, जो गोवा के शांत इलाकों की खोज में रहते हैं. इस तट पर बने रेस्टोरेंट भी खासे फेमस हैं.
हिडन बीच को ‘द बीच ऑफ लव’ के नाम से जाना जाता है. यह मैरिटा आइलैंड पर स्थित है. द्वीप की वनस्पतियों और जीवों की रक्षा के लिए इस बीच पर आने वाले टूरिस्ट की संख्या को नियमित किया गया है. मतलब, यहां हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है.
कोको तट प्रेमी जोड़ों के लिए एक आर्दश स्थान बताया जाता है. यहां मौजूद डिजाइनर नौकाएं लोगों को आकर्षित करती हैं. यह तट स्कूबा डाइविंग, आदि के लिए मशहूर है.
ईगल बीच अरेंड बीच के नाम से भी जाना जाता है. यह अरूबा का सबसे चौड़ा समुद्र तट है. इसे दुनिया के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक माना गया है.
ग्रेस बे, तुर्क और कैकोस समुद्र तट प्रेमियों के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन है. दुनियाभर से सैलानी इस बीच की सुंदरता देखने के लिए पहुंचते हैं.
ब्राजील जाने वाले सांचो बे बीच पर जाने की इच्छा जरूर रखते हैं. बीच प्रेमियों के लिए यह बेस्ट जगहों में से एक हैं. यह समुद्र तट फर्नांडो डे नोरोन्हा द्वीपसमूह में है.
व्हाइट बीच बोराके द्वीप पर स्थित है. यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ द्वीप चुना जा चुका है. समुद्री खेल पसंद करने वाले लोग इस बीच को खास रूप से पंसद करते हैं.
नवागियो बीच ग्रीस के सबसे फेमस स्थानों में से एक है. यह रेत में फंसे जहाज के मलबे के लिए प्रसिद्ध है. यह बीच गोताखोरों को खास रूप से आकर्षित करता है.
टुलम अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है. यह तुलुम शहर से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. शांत और धूप के मौसम में हल्की लहरों के साथ समुद्र तट महीन रेत से ढका हुआ है. अप्रैल में तेज हवाएं समुद्र तट पर पहुंचती हैं.
व्हाइटहैवन बीच यूं तो ऑस्ट्रेलिया में कई सुंदर समुद्र तट हैं, जहां का सुहावना मौसम और साफ पानी लोगों को आकर्षित करता है, मगर व्हाइटहैवन बीच की बात ही कुछ और है.
कपल्स को यह समुद्री तट खूब पसंद आता है. 5 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर फैले इस बीच की गुलाबी रेत पर चलना एक अलग ही अनुभव है.
जमैका का सेवन माइल बीच फैमिली के साथ जाने लायक है. यहां के शानदार रिसॉर्ट्स में लोग अपने बच्चों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं.
ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय व्हाइटहैवन बीच जैसे शानदार समुद्र तट हैं. पूरी दुनिया में सबसे बड़ा रेत द्वीप होने के लिए एक विश्व विरासत स्थल है. इसके अधिक प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक रेनबो बीच है, जिसमें 70 से अधिक अलग-अलग रेत के रंग हैं. आपको इस द्वीप पर लेक मैकेंजी भी मिलेगी, जिसे दुनिया की सबसे साफ ताज़ी पानी की झील माना जाता है, इसमें देशी वन्यजीवों से भरा एक प्राचीन वर्षावन भी है.
फिलीपींस में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ द्वीपों में से एक बोराके द्वीप पर व्हाइट बीच स्थित है. यहां सुकून के साथ ही कई तरह के समुद्री खेल भी हैं. दूर तक फैली सफेद रंग की बालू और नीले समुद्र को निहारना बहुत ही सुकून भरा है.
हाल ही में एक सर्वे में इसे दुनिया के दस सबसे खूबसूरत बीचों में शुमार किया गया था. एओ नांग बीच से नाव में 20 मिनट में यहां पहुंचा जा सकता है. ऐसी जगह जिसकी खूबसूरती और सुकून, दोनों आपको वाकई समूची दुनिया से दूर ले जाएंगे.
होंग द्वीप दरअसल लाइमस्टोन द्वीपों का एक समूह है. एओ नांग से एक घंटे की नाव यात्रा से आप यहां पहुंच सकते हैं. इन द्वीपों में खूबसूरत बीच, कोरल रीफ (मूंगा चट्टानें) और कई तरह की मछलियों का संसार मौजूद है. स्नोर्कलिंग व स्कूबा डाइविंग के लिए बेहद लोकप्रिय है.
संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित मियामी का समुद्री तट अपनी सुंदरता और मनोरंजन के लिए विश्व प्रसिद्ध है. यहां पर जाकर आप अपने सुकून के पल गुजार सकते हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More