10 Best Cricket Stadiums In India
10 Best Cricket Stadiums In India : भारत में कई स्पोर्ट्स खेले जाते हैं लेकिन जितनी दीवानगी क्रिकेट को लेकर है, उतनी किसी अन्य स्पोर्ट्स को लेकर नहीं है. शायद यही कारण है कि भारत में 52 इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान हैं, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक हैं. इसके अलावा, इसमें दुनिया भर के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट मैदान भी शामिल हैं. हम आज के आर्टिकल में आपको भारत के 10 सबसे बड़े क्रिकेट मैदानों के बारे में बताने जा रहे हैं…
भारत में दुनिया के सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं. 48 ODI, 28 टेस्ट और 22 T20I मैदानों के साथ, अन्य क्रिकेट खेलने वाले देश कहीं भी इस मामले में भारत के करीब नहीं आते हैं. इसलिए, दुनिया के शीर्ष 10 सबसे बड़े स्टेडियमों में से 7 भारत के हैं. इसके साथ ही, आइए भारत के दस सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों पर एक नज़र डाले.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले सरदार पटेल स्टेडियम और मोटेरा स्टेडियम के रूप में जाना जाता था. यह भारत का और वर्ल्ड का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है. इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रलिया का मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 1.32 लाख हैं.
वहीं मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 1.04 लाख लोगों की है. मोटेरा स्टेडियम का निर्माण 1983 में 49,000 सीटों के साथ किया गया था. हालांकि इसे 2015 में गिरा दिया गया था और 2020 में इसे फिर से बनाया गया और दर्शकों के लिए खोला गया.
आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि यह स्टेडियम 24 फरवरी, 2020 को भारत में आयोजित ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम का स्थान भी था.
1864 में स्थापित, कोलकाता में ईडन गार्डन भारत का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और इसकी क्षमता 80,000 दर्शकों की है. पहले स्टेडियम की क्षमता 40,000 थी लेकिन इसे 1987 में तोड़कर दोबारा और बड़ा बनाया गया.
65,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के साथ, छत्तीसगढ़ में नया रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भारत में तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है.
स्टेडियम का उद्घाटन 2008 में हुआ था और इसे वीर नारायण सिंह बिंझवार के बाद शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी कहा जाता हैं. शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के एक जमींदार थे, जिन्होंने 1857 में छत्तीसगढ़ में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को लीड किया था.
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 16 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और इसमें एक साथ लगभग 55,000 दर्शक मैच को एंजॉय कर सकते हैं. फेमस आर्किटेक्ट शशि प्रभा ने 2003 में स्टेडियम का निर्माण किया था. इस स्टेडियम में दो एंड हैं- एक पैविलियन एंड और एक नॉर्थ एंड जिसे वीवीएस लक्ष्मण एंड के नाम से भी जाना जाता हैं. हालांकि, जैसा कि यहां विकेट एक सपाट ट्रैक है और यह बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती हैं.
पहले त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल स्टेडियम के रूप में प्रसिद्ध, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम एक मल्टी पर्पस स्टेडियम है जिसमें न केवल क्रिकेट बल्कि फुटबॉल टूर्नामेंट भी आयोजित किये जाते हैं. यह स्टेडियम तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित है. यह 36 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और यह भारत का पहला डिजाइन, बिल्ड, ऑपरेट और ट्रांसफर (DBOT) आउटडोर स्टेडियम है. इस स्टेडियम में एक साथ लगभग 55,000 दर्शक आ सकते हैं.
इकाना क्रिकेट स्टेडियम को 2017 में डेवलप किया गया था. बाद में स्टेडियम का नाम बदलकर भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी के नाम पर कर दिया गया. इस स्टेडियम का नाम अब भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम है. वर्तमान में स्टेडियम में 50,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है.
झारखंड स्टेट्स क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रांची में स्थित है और इसमें 40,000 सीटें और 76 कॉर्पोरेट बॉक्स है. कुल मिलाकर कहा जाए तो यह एक बार में लगभग 50,000 लोगों की मेजबानी कर सकता हैं. इसके अलावा, दर्शक पास की पूर्व और पश्चिम पहाड़ियों से स्टेडियम के दृश्यों को भी एंजॉय कर सकते हैं. JSCA देश का एकमात्र ऐसा स्टेडियम है जिसके दो तरफ पहाड़ियां हैं.
कटक में बाराबती स्टेडियम को ऑपरेट ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया जाता है और यह ओडिशा क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान है.यह 1958 में स्थापित किया गया था और इसकी क्षमता 45,000 दर्शकों की है. यह भारत के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है.
इस स्टेडियम ने 1982 में अपने पहले इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने से पहले मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC), वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलियाई सहित कई टूरिस्ट साइड की मेजबानी की थी.
नागपुर में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम फील्ड एरिया के मामले में भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इसमें 80-गज की सीधी बाउंड्री और 85-यार्ड वर्ग की बाउंड्री होती हैं. स्टेडियम का उद्घाटन 2013 में हुआ था और इसमें 45,000 दर्शक एकसाथ बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
1916 में स्थापित चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम ईडन गार्डन्स के बाद देश का दूसरा सबसे पुराना स्टेडियम है. इसका नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष MA चिदंबरम के नाम पर रखा गया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि पहले इसे मद्रास क्रिकेट क्लब के नाम से जाना जाता था. इसके अलावा, इसे चेपक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है और इसकी क्षमता 33,500 दर्शकों की है.
Travel Junoon के Telegram Channel से जुड़ें: https://t.me/traveljunoon
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More