Andaman & Nicobar Islands : अंडमान और निकोबार आइलैंड पर एक ऐसा द्वीप है जहां आम लोगों को जाने की मनाही है...
Andaman & Nicobar Islands : दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी स्थान हैं, जो विज्ञान के लिए आज भी पहेली बनी है. इनमें एक रहस्यमयी स्थान अंडमान में स्थित नॉर्थ सेंटिनल द्वीप है. यह द्वीप अपनी समुद्री खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यह द्वीप भारत का अभिन्न अंग है. नॉर्थ सेंटिनल द्वीप (North Sentinel Island) केंद्र शाषित प्रदेश अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. पोर्ट ब्लेयर से नजदीक होने के बावजूद आज तक इस द्वीप से संपर्क नहीं जुड़ पाया है.
मानो वह कहना चाहते हैं कि उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाए. उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से कोई सरोकार नहीं है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस द्वीप पर कुछ लोग ही रहते हैं. जब कभी किसी बाहरी व्यक्ति ने इस द्वीप पर जाने की कोशिश की है. उसे इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है.
Contact Us, for Tour Packages or Travel Query @ Gotraveljunoon@gmail.com
कई बार सरकार की तरफ से भी कोशिश की गई है, लेकिन द्वीप के स्थानीय निवासियों ने सरकार की मदद को ठुकरा दिया है. कई बार लोगों ने यहां के स्थानीय निवासियों से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन यहां के लोग किसी बाहरी व्यक्ति से दोस्ताना संबंध नहीं रखना चाहते हैं. इस वजह से यह द्वीप आज भी रहस्यमयी है. इस द्वीप के लोग आदिवासियों की तरह जीवन यापन कर रहे हैं. अगर आपको इस द्वीप के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-
हाल के वर्षों में अमेरिकी नागरिक जॉन एलन ने नॉर्थ सेंटिनल द्वीप (North Sentinel Island) पर जाने की कोशिश की थी. उनके इस प्रयास में स्थानीय मछुआरों ने उनकी मदद की, लेकिन जैसे ही वह द्वीप पर पहुंचें. स्थानीय लोगों ने जॉन पर तीरों की बौछार कर दी. इस हमले में जॉन की मौत हो गई. इसके बाद से सरकार ने नॉर्थ सेंटिनल द्वीप को प्रतिबंधित कर दिया है. इस द्वीप पर जाने से पहले सरकार से अनुमित लेनी होती है.
Contact Us, for Tour Packages or Travel Query @ Gotraveljunoon@gmail.com
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More