Interesting Travel Facts

Indian Railway Coach Cost : एक ट्रेन बनाने में आता है इतना खर्च, एक कोच कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

Indian Railway Coach Cost : इंडियन रेलवे  भारत का एक रेल सिस्टम है, जो सेंट्रर गवर्नमेंट के रेल मंत्रालय के तहत आता है. भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल नेटवर्क है. हर रोज करीब 20 हजार पैसेंजर ट्रेन दौड़ती हैं, और लाखों यात्री रोजाना भारतीय रेलवे के माध्यम से अपनी जगह तक पहुंचते हैं, भारतीय रेलवे का इतिहास डेढ़ सौ साल से भी पुराना है, रेलवे में ऐसे बहुत सारे नियम है. जो यात्रियों को हमेशा सुरक्षा के साथ-साथ सुविधा मुहैया की जाती है.

कई बार आपके मन में यह सवाल तो जरूर आया होगा. आखिर एक ट्रेन की कुल कितनी कीमत हो सकती है, और इसे बनाने में कुल कितना खर्च आया होगा, इस आर्टिकल में हम आपको  इसी के बारे में बताने जा रहे हैं…

ट्रेन के इंजन बनाने में आता है इतना खर्च || How much does it cost to make a train engine?

सबसे पहले आपको बता दें कि ट्रेन को दो हिस्सों में बांटा गया है, पहला ट्रेन का इंजन और दूसरा इसका कोच. इंजन ही पूरी ट्रेन को एक साथ खींचता है. इसके बाद का हिस्सा होता है कोच या बोगी, जिसमें यात्री बैठते हैं. अब बात करते हैं कीमत की तो रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक रेल के इंजन को बनाने में करीब 20 करोड़ का खर्च आता है. चूंकि, इतना सस्ता इसलिए है क्योंकि भारतीय रेल के इंजन अपने देश में ही बनाए जाते हैं, इस कारण इनकी कीमत इतनी कम है.

ट्रेन के कोच बनाने में आता है इतना खर्च || How much does it cost to make a train Cocach?

अब बात कर लेते हैं ट्रेन के कोच की कीमत की तो आपको बता दें कि एक ट्रेन में कुल 24 कोच लगभग लगे होते हैं, एक कोच को बनाने में लगभग 2 करोड़ का खर्च आता है. ये कीमत हर क्लास के हिसाब से बदलती है.।- स्लीपर (SL) और एसी (AC) कोच के डिब्बों की कीमत में अंतर रहता है. यानी हर डिब्बे के 2 करोड़ के हिसाब से इसकी बोगियों की कीमत हुई 48 करोड़ रुपए.अब इसमें 20 करोड़ के इंजन को जोड़ दिया जाए तो एक एक्सप्रेस ट्रेन की कीमत हो जाती है 68 करोड़ हो जाती है.

Longest Railway Routes In India : जानें भारत के सबसे लंबे रेल सफर के बारे में

नई जनरेशन वाली वंदे भारत ट्रेन की कीमत || Price of new generation Vande Bharat train

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर शुरू की गई थी. वहीं, गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल रूट पर चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस ट्रेन का अपग्रेडेड वर्जन थी और इसमें यात्रियों को पहले वाली वंदे भारत से ज्यादा और बेहतर सुविधाएं मिलती हैं.नई जनरेशन वाली एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कीमत करीब 115 करोड़ रुपये है.

IRCTC Train Insurance: 35 पैसे का ट्रैवल इंश्योरेंस कराने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानें इसे कैसे खरीदें

पूरी ट्रेन की कीमत ||full train price

एक सामान्य यात्री ट्रेन में औसतन 24 डिब्बे होते हैं. इस हिसाब से अगर हम एक पूरी ट्रेन की कुल कीमत का अंदाजा लगाएं तो इसे तैयार करने में करीब 68 करोड़ रुपये का खर्च आ जाता है. इसमें इंजन का खर्च औसतन 18 करोड़ और 2-2 करोड़ रुपये के हिसाब से 24 डिब्बों के 48 करोड़ रुपये डिब्बों का खर्च शामिल हैं. यानी आप औसतन 68 करोड़ रुपये की कीमत वाली ट्रेन में सफर करते हैं.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago